बॉलीवुड फिल्मों का असर हमारी लाइफस्टाइल पर साफ दिखता है। चाहे फैशन हो, शादी का स्टाइल, डांस स्टेप्स या फिर घूमने की जगहें। लोग फिल्मों से इंस्पायर होकर बहुत कुछ अपनाते हैं। खासतौर पर ट्रैवल की बात करें, तो बॉलीवुड ने इसमें बड़ा रोल निभाया है। फिल्मों में दिखाई गई खूबसूरत जगहों को देखकर लोग वहां जाने का प्लान बनाने लगते हैं।
शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे DDLJ में स्विट्जरलैंड की खूबसूरती दिल जीत लेती है। राज और सिमरन की लव स्टोरी के साथ बर्फ से ढकी वादियां, मस्ती भरे सीन और रोमांटिक गाने आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म में स्पेन की रंगीन लाइफ और खूबसूरत जगहों को शानदार तरीके से दिखाया गया है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की रोड ट्रिप में सेविल की गलियां, कोस्टा ब्रावा के बीच ने लोगों को स्पेन घूमने का सपना दे दिया।
लंदन की चमक-दमक और मॉडर्न लाइफ को कभी खुशी कभी गम फिल्म में खूब दिखाया गया है। शाहरुख खान का किरदार यहीं अपनी नई जिंदगी शुरू करता है। लंदन आई जैसे मशहूर जगहें फिल्म में खास रोल निभाती हैं।
बॉलीवुड का ड्रीम सिटी न्यूयॉर्क है। कभी अलविदा ना कहना और कल हो ना हो जैसी फिल्मों में न्यूयॉर्क की असली झलक देखने को मिलती है। मैनहट्टन की भीड़भाड़, ब्रुकलिन ब्रिज की रोमांटिक वॉक और वहां की तेज रफ्तार जिंदगी ने इस शहर को और भी खास बना दिया।
बेल्जियम को बॉलीवुड में कम दिखाया गया है, लेकिन PK में इसकी खूबसूरती देखने लायक थी। आमिर खान के किरदार के जरिए ब्रूज शहर की गलियां, नहरें और पुराने चर्च एक अलग ही फील देते हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है।