कम खर्चे में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, ₹2000 रोज के बजट में घूम आएं ये 7 खूबसूरत देश

विदेश घूमना अब सिर्फ अमीरों का सपना नहीं रहा। एशिया और यूरोप के कई खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां आप ₹2000 से भी कम रोजाना खर्च में आराम से ट्रैवल कर सकते हैं। सस्ता खाना, बजट होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट इन जगहों को खास बनाते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 11 2026, 16:08 IST
 Thailand – सिर्फ पार्टी नहीं, बजट ट्रैवल का भी हबImage Credit : Canva01 / 07

Thailand – सिर्फ पार्टी नहीं, बजट ट्रैवल का भी हब

थाईलैंड को लोग अक्सर लग्जरी ट्रिप मानते हैं, लेकिन सही प्लानिंग से यहां बेहद सस्ते में ट्रैवल किया जा सकता है। स्ट्रीट फूड, नाइट मार्केट और लोकल हॉस्टल आपके खर्च को कंट्रोल में रखते हैं।

 Nepal – भारत के पास सबसे सस्ता इंटरनेशनल ट्रिपImage Credit : Canva02 / 07

Nepal – भारत के पास सबसे सस्ता इंटरनेशनल ट्रिप

नेपाल भारतीयों के लिए सबसे आसान और बजट फ्रेंडली देशों में गिना जाता है। यहां कम पैसों में होटल, लोकल बस और स्वादिष्ट नेपाली खाना मिल जाता है। काठमांडू और पोखरा जैसी जगहें नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग जैसी हैं।

Cambodia – इतिहास और संस्कृति से भरा देशImage Credit : Canva03 / 07

Cambodia – इतिहास और संस्कृति से भरा देश

कंबोडिया अपने प्राचीन मंदिरों और शांत माहौल के लिए मशहूर है। यहां रहने और खाने का खर्च बहुत कम है। एंगकोर वाट देखने के बाद भी आपका बजट ज्यादा नहीं बिगड़ेगा।

Laos – कम भीड़, ज्यादा सुकूनImage Credit : Canva04 / 07

Laos – कम भीड़, ज्यादा सुकून

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत जगह घूमना चाहते हैं तो लाओस शानदार ऑप्शन है। यहां नदियों के किनारे बने कैफे, पहाड़ और लोकल गांव बेहद खूबसूरत लगते हैं। कम खर्च में आरामदायक ट्रिप के लिए यह देश तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Sri Lanka – बीच और पहाड़ दोनों का मजाImage Credit : Canva05 / 07

Sri Lanka – बीच और पहाड़ दोनों का मजा

श्रीलंका में कम बजट में शानदार बीच, चाय के बागान और खूबसूरत ट्रेन जर्नी का अनुभव लिया जा सकता है। यहां लोकल कैफे और गेस्ट हाउस काफी सस्ते मिलते हैं, जिससे रोज का खर्च ₹2000 के अंदर रह सकता है।

Vietnam – कम पैसों में नेचर और स्ट्रीट फूड का मजाImage Credit : Canva06 / 07

Vietnam – कम पैसों में नेचर और स्ट्रीट फूड का मजा

वियतनाम बजट ट्रैवलर्स की फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां ₹1500-₹2000 में हॉस्टल, लोकल खाना और घूमना आसानी से हो जाता है। हनोई की गलियां, हॉलोंग बे और सस्ता स्ट्रीट फूड ट्रिप को यादगार बना देते हैं।

Indonesia – बाली से आगे भी है बहुत कुछImage Credit : Canva07 / 07

Indonesia – बाली से आगे भी है बहुत कुछ

इंडोनेशिया सिर्फ बाली तक सीमित नहीं है। यहां कई छोटे द्वीप और शहर बेहद सस्ते हैं। लोकल वारुंग में खाना और बजट होमस्टे ट्रैवल खर्च को काफी कम कर देते हैं। बैकपैकर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!