नया साल आने वाला है और न्यू ईयर्स के लिए शानदार सी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो ऐसे में भारत की ये वाली टॉप ट्रेवल डेस्टिनेशन्स का नाम आपकी लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए।
न्यू ईयर्स की पार्टी के लिए गोवा का नाम टॉप डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में आता है। गोवा में आप नाइट पार्टी करने के साथ साथ प्रकृति के बीच बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
राजस्थान के जैसलमेर में देश का सबसे बेहतरीन न्यू ईयर सेलिब्रेशन होता है। जैसलमेर में आप रेगिस्तान के बीच बैठ शानदार समय बिता सकते हैं।
भारत का स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर भी आपकी न्यू ईयर ट्रिप की लिस्ट में शामिल होना चाहिए। बर्फीली पहाड़ियों के बीच बैठ नए साल का आगाज करना अपने आप में ही यूनिक अनुभव है।
राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरती भी आपका मन मोह लेगी। न्यू ईयर्स अगर राजसी महलों में बिताना है, तो जरूर ही उदयपुर जाएं।
मनाली की खूबसूरती देखने के लिए भी ये वाला समय एकदम ही बेस्ट है।
गुजरात के कच्छ का सफेद रण देखना आपके नए साल की हाइलाइट हो सकता है। जरूर ही न्यू ईयर्स ट्रिप के लिए इन जगहों में से किसी की सैर जरुर करें।