जहां खिंचे चले गए PM मोदी, जानें कितनी है टिकट की कीमत, ऑनलाइन ऐसे करें बुकिंग

Gir National Park: वाइल्ड लाइफ के शौकीन पर्यटक गिर नेशनल पार्क की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। गुजरात में स्थित ये नेशनल पार्क एशियाई शेरों के लिए फेमस है। हाल ही में पीएम मोदी ने यहां का दौरा किया है। गिर नेशनल पार्क की टाइमिंग से लेकर सफारी की कीमत सबकुछ यहां डिटेल में बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 3 2025, 16:08 IST
गिर नेशनल पार्कImage Credit : Istock01 / 06

गिर नेशनल पार्क

गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का घर है। अगर आप गिर नेशनल पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि हर साल 16 जून से 15 अक्टूबर तक गिर जंगल सफारी बंद रहती है। 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे ही यात्रा पर जा सकते हैं।

सर्दियों में टाइमिंगImage Credit : Istock02 / 06

सर्दियों में टाइमिंग

सर्दियों में 16 अक्टूबर से 28/29 फरवरी तक सोमवार से शनिवार आप सफारी कर सकते हैं जिसकी टाइमिंग 6:30 AM से 9:30 AM, 9:30 AM से 12:30 PM है और 3:00 PM से 6:00 PM से है।

<em>​</em>गर्मियों में टाइमिंगImage Credit : Istock03 / 06

​गर्मियों में टाइमिंग

गर्मी में 1 मार्च से 15 जून तक पर्यटक सोमवार से शनिवार 6:00 AM से 9:00 AM, 9:00 AM से 12:00 PM और शाम में 4:00 PM से 7:00 PM तक सफारी का मजा ले सकते हैं।

कैटेगरी में डिवाइड है जीप सफारीImage Credit : Istock04 / 06

कैटेगरी में डिवाइड है जीप सफारी

जीप सफारी यहां कई कैटेगरी में डिवाइड है जैसे कैटेगरी A में सफारी वाहनों में 4-सीटर, 6-सीटर और 8-सीटर जीप होती है वहीं कैटेगरी B में केवल 6-सीटर जीप होती है।

ऑनलाइन बुक कर सकते हैं परमिटImage Credit : Istock05 / 06

ऑनलाइन बुक कर सकते हैं परमिट

गिर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में सफारी पर जाने के लिए आपको परमिट लेना अनिवार्य है। ऑनलाइन आप सफारी के लिए परमिट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट girlion.gujarat.gov.in यह है।

सफारी की कीमतImage Credit : Istock06 / 06

सफारी की कीमत

परमिट, जिप्सी, गाइड चार्ज, सर्विस और टैक्स मिलाकर सफारी की कीमत 4300 से 7500 प्रति व्यक्ति होती है ( कीमतों में बदलाव होता रहता है) इंटरनेशनल टूरिस्ट्स के लिए 15500 से 17500 प्रति व्यक्ति खर्चा होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!