हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड झील की जिसे कंकालों की झील भी कहा जाता है। समुद्रतल से 16 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर जाकर आप एक पल के लिए चौंक जाएंगे।
अक्सर आप झील के किनारे मछली के तैरने का मनोरम दृश्य देखने के लिए जाते होंगे लेकिन, यहां हालात एकदम विपरीत हैं यहां नदी के सतह पर आपको मछली के बजाए कंकाल तैरते हुए मिल जाएंगे।
इस झील की खोज एक ब्रिटिश फॉरेस्ट रेंजर ने साल 1942 में की थी। दरअसल, फॉरेस्ट रेंजर गश्त पर गया हुआ था जहां उसे ये डरावनी कंकालों से तैरती हुई झील के दर्शन हुए थे।
वैसे तो ज्यादातर वक्त इस झील का पानी जमा ही रहता है लेकिन, जब बर्फ पिघलती है फिर इंसानी कंकाल आपको नदी में तैरते हुए दिख जाएंगे। इस झील में महिलाओं के दिल दहला देने वाले कंकाल भी मौजूद हैं।
खबरों की मानें तो इस झील में 600 से 800 लोगों के कंकाल पाए जा चुके हैं। इतने ढेर सारे लोग वहां कैसे पहुंचे उनकी मौत कैसे हुई इसको लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। गौर करने वाली बात ये है कि यहां पूरा का पूरा इंसान का कंकाल तैरता हुआ दिख जाएगा।
अगर आप रूपकुंड झील जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको ऋषिकेश आना पड़ेगा। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश ही है। देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट इसके सबसे निकटतम एयरपोर्ट है।