इस बार घूम आएं कोरिया, 5 दिन का है टूर पैकेज, मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

South Korea Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन डेस्टिनेशन और प्लानिंग को लेकर कंफ्यूज हैं? चिंता छोड़ अब आपके पास साउथ कोरिया घूमने का सुनहरा मौका है। इस टूर पैकेज के बारे में जानकर आप पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 15 2025, 15:49 IST
​साउथ कोरिया टूर पैकेज​Image Credit : Canva01 / 06

​साउथ कोरिया टूर पैकेज​

भारतीय पर्यटकों के बीच साउथ कोरिया का क्रेज बढ़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND के नाम से बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva02 / 06

​नोट कर लें डेट​

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 8 जून 2025 को चैन्नई से सियोल के लिए फ्लाइट होगी। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ आपके यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​Image Credit : Canva03 / 06

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​

इस पैकेज के तहत आप साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर सकेंगे। नामी द्वीप से लेकर विसैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

​रहने-खाने की नो टेंशन​Image Credit : Canva04 / 06

​रहने-खाने की नो टेंशन​

शानदार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरंस भी पैकेज में कवर है।

​इतना होगा खर्चा​Image Credit : Canva05 / 06

​इतना होगा खर्चा​

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 285000 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹160000, ₹152000 तय किया गया है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva06 / 06

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

इस पैकेज का कोड SMOH2 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!