Top 7 TV News: महिलाओं पर बयान देकर बुरी तरह फंसे करण वाही, कब जेल से बाहर आएंगे रोहित चंदेल?

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में 20 जुलाई को क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 की बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। एक तरफ करण वाही अपने बयान पर ट्रोल हो रहे हैं। दूसरी तरफ रोहित चंदेल के केस पर अपडेट आया है।

Authored by: KavitaUpdated Jul 20 2026, 19:36 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और सोमवार को भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। फैंस अपने स्टार्स के अपडेट का इंतजार करते हैं तो स्टार्स भी फैंस से कनेक्ट होने का मौका तलाश करते रहते हैं। हाल ही में करण वाही ने महिलाओं की आजादी पर बयान दिया है, जिस वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं। दूसरी तरफ लड़की संग छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में रोहित चंदेल बीते 10 दिन से जेल में हैं और अब उनकी बेल की अपील पर सुनवाई होनी है। आइए आपको टीवी जगत की ऐसी ही बड़ी खबरें के बारे में बताते हैं।

​गौहर खान से जैद दरबार ने मांगी माफीImage Credit : Instagram02 / 08

​गौहर खान से जैद दरबार ने मांगी माफी

रियलिटी शो अलायंस में जैद दरबार और कुशाल टंडन के बीच गौहर खान को लेकर बयानबाजी हुई थी। कुशाल ने कहा था कि जैद को उनकी चीजें ही पसंद आती हैं। अब जैद दरबार ने गौहर से इस पर माफी मांगी है।

रोहित चंदेल को नहीं मिली बेल​Image Credit : Instagram03 / 08

रोहित चंदेल को नहीं मिली बेल​

टीवी एक्टर रोहित चंदेल जेल में बंद है। रोहित पर लड़की को परेशान करने औऱ मारपीट करने का आरोप हैं। रोहित की तरफ से कोर्ट में बेल की अपील की गई है, जिसकी सुनवाई अब मंगलवार को होनी है।

विशाल आदित्य सिंह ने दिया बड़ा बयान​Image Credit : Instagram04 / 08

विशाल आदित्य सिंह ने दिया बड़ा बयान​

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग करके लौटे हैं। विशाल ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया कि आज के डेट में वह कोई भी प्रोजेक्ट पैसों के लिए नहीं करने वाले हैं।

6 भाषाओं में साथ आएगा बिग बॉस​Image Credit : Instagram05 / 08

6 भाषाओं में साथ आएगा बिग बॉस​

बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच शो पर नया अपडेट आया है। दावा है कि इस बार मेकर्स बिग बॉस को पैन इंडिया लेवल का बना रहे हैं। दावा है कि इस बार बिग बॉस 6 भाषाओं में एक साथ आएगा और हिंदी भाषा में शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।

​रवि दुबे के काम पर रो पड़ीं सरगुन मेहताImage Credit : Instagram06 / 08

​रवि दुबे के काम पर रो पड़ीं सरगुन मेहता

रवि दुबे फिल्म रामायण में भगवान राम के भाई लक्ष्मण का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। रवि दुबे के इस प्रोजेक्ट पर सरगुन मेहता ने अपनी राय रखी हैं। सरगुन ने कहा कि वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

क्रिस्टल डिसूजा ने वेकेशन में लगाई आगImage Credit : Instagram07 / 08

क्रिस्टल डिसूजा ने वेकेशन में लगाई आग

क्रिस्टल डिसूजा ने अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। इन फोटोज में क्रिस्टल के फैशन सेंस ने आग लगा दी। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और हर कोई उनकी फोटोज पर प्यार लुटा रहा है।

महिलाओं पर बयान देकर फंसे करण वाहीImage Credit : Instagram08 / 08

महिलाओं पर बयान देकर फंसे करण वाही

टीवी एक्टर करण वाही ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी एक गर्लफ्रेंड ने उन्हें चीट किया है। वो लड़की एक समय पर 7 लोगों को डेट कर रही थीं। करण ने इसी मौके पर महिलाओं पर बयान दिया है, जिस पर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!