क्रिकेट

संजीव गोयनका की टीम में स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग की कप्तानी में खेलेंगीं स्टार बल्लेबाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना द हंड्रेड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन वह मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगी। उन्हें टीम ने डायरेक्ट साइन किया है। उनके साथ टीम में धाकड़ बल्लेबाज ऋचा घोष भी हैं।

Image

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की जर्सी में स्मृति मंधाना। फोटो- MSG सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की चर्चित क्रिकेट लीग विमेंस द हंड्रेड का आगाज आज यानी 21 जुलाई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलती हुई दिखाई देंगी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें सीधे साइन किया है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने सीधे अनुबंध (डायरेक्ट साइनिंग) के जरिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इस टीम में मंधाना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग और इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन भी शामिल हैं। साथ ही भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी हैं। मेग लैनिंग टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी। टीम ने स्मृति मंधानी की जर्सी में तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

2023 में जीता है खिताब

इससे पहले मंधाना द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव्स (Southern Brave) के लिए खेल चुकी हैं और 2023 में उस टीम की खिताबी जीत का अहम हिस्सा भी रही थीं। संजीव गोयनका ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) टीम के मालिक हैं, जो पिछले सीजन तक मैनचेस्टर ऑरिजनल्स के नाम से खेल रही थी।

द हंड्रेड में बनाए हैं 676 रन

खब्बू बल्लेबाज स्मृति मंधाना इससे पहले द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव विमेंस के लिए 29 पारी में 139.09 के स्ट्राइक रेट से 676 रन बनाए थे। वे द हंड्रेड लीग में 500 रन बनाने वाली पहली प्लेयर भी बनी थीं। कप्तान मेग लैनिंग दो सीजन में अलग-अलग टीम लंदन स्प्रिट्स और ओवर इन्विन्सिबल से खेली हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 18 पारी में 132.08 के स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं।

23 जुलाई को पहला मुकाबला

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेलेगी। अपने पहले मैच में सुपर जायंट्स का सामना लंदन स्प्रिट्स से होगा। लंदन स्प्रिट्स की कप्तानी इंग्लैंड महिला टीम की बॉलिंग ऑलराउंडर चार्ली डीन करेंगी। टीम में डिएंड्रा डॉटिन, मारिजान काप्प, ग्रेस हैरिस, नंदीनी डी क्लार्क और एमी जोन्स जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article