Elvish Yadav And Munawar Faruqui On Students Protest: दिल्ली में बीते दिन बड़े पैमाने पर छात्र प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान लाखों की मात्रा में लोगों ने अपनी आवाज उठाई और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग की। लेकिन प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की बात भी सामने आई है। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। छात्र प्रदर्शन पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव व 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी ने भी छात्र प्रदर्शन को समर्थन दिया है। जहां एल्विश यादव ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया तो वहीं मुनव्वर फारूकी ने वीडियो शेयर कर कहा कि वे छात्र हैं जो अपने हक के लिए मांग कर रहे हैं। वो आतंकवादी नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CJP पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कह दी बड़ी बात
एल्विश यादव ने किया ट्वीट
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने ट्वीट शेयर कर छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। उन्होंने लिखा, "मैं न तो बीजेपी समर्थक हूं और न ही कांग्रेस समर्थक हूं। लेकिन जो भी छात्रों के साथ हो रहा है वो पूरी तरह से गलत है। जो छात्र अपने असल मुद्दों को लेकर सामने आए, उनके साथ हिंसा नहीं की जानी चाहिए थी। उनकी चिंता सुनी जानी चाहिए और इसपर कार्रवाई की जानी चाहिए।" एल्विश यादव का ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CJP के सपोर्ट में उतरीं Huma Qureshi, पोस्ट शेयर कर कह दी बड़ी बात
दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "भारत के कुछ बच्चों ने अपना हक मांगा, छात्रों ने जो मेहनत की। परीक्षा दी, वो रद्द हो गई। वक्त, उनका पैसा और उनके सपने, सबकुछ बर्बाद होने के बाद 20 छात्रों ने अपनी जान दे दी। ये हो रहा है विद्यार्थियों के साथ और इसका कोई जिम्मेदारी ही नहीं ले रहा है। मैं तो कह रहा हूं कि मैं छात्र नहीं हूं, लेकिन मैं तो देख रहा हूं जो छात्रों के साथ चीजें हो रही हैं। हर जगह, जो प्रदर्शन हो रहे हैं। इतने सारे मेरे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं हैं, उन्हें मारने की, उन्हें पीटने की जरूरत नहीं है। क्या है ये? और सरकार को निकालना चाहिए ऐसे लोगों को, जिसकी गलती की वजह से ये हुआ है।"

Munawar Faruqui ने किया छात्रों का समर्थन
मुनव्वर फारूकी ने वीडियो में आगे कहा, "हमारे प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए कि तूने बच्चों का नुकसान करा दिया है, तू जा भाई। ऐसे होना चाहिए, क्यों नहीं हो रहा है ये? उसके खिलाफ ये सब हो रहा है, मारामारी, तोड़-फोड़। जिनके बच्चे हैं, उनके मां-बाप शायद घर पर हैं या काम पर हैं, उनका क्या हाल हो रहा होगा भाई। ये सही नहीं है। ये गलत दिशा में जा रहे हैं। सवाल करने वाली आंखें चुभ रही हैं और आवाज वही पसंद है जो दब रही है। जो लोग अपने घर में चुप बैठे हैं, मत करो। तुम्हारी भी जिम्मेदारी है समाज के लिए। कोई लड़ने के लिए थोड़ी ना बोल रहा है, एक आवाज बनाओ, अपनी बात रखो।"
