दुनिया भर में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बना है भारत का ये गुरुद्वारा, बर्फ से लदी वादियों के बीच ट्रेक करके पहुंचते हैं श्रद्धालु, जाने कैसे पहुंचे और कब खुलेंगे कपाट

​ट्रेक करने के शौकीन हैं और ट्रेवलिंग के साथ साथ धार्मिक जगहों पर विजिट करना पसंद है। तो आपको जरूर ही दुनिया भर में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा के दर्शन जरूर ही करना चाहिए। यहां देखें इस गुरुद्वारे का नाम क्या है और यहां तक कैसे पहुंचे।

​

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 8 2025, 06:45 IST
बर्फ से लदी पहाड़ियों के घिरा गुरुद्वारImage Credit : Instagram01 / 05

बर्फ से लदी पहाड़ियों के घिरा गुरुद्वार

भारत में प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जहां की खूबसूरती और महत्ता जान आप दंग रह जाएंगे। इसी बात का बेहतरीन उदाहरण बर्फ से लदी पहाड़ियों से घिरा ये गुरुद्वारा भी है। जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा माना जाता है, और यहां लोग लंबा ट्रेक कर पहुंचते हैं। देखें ये कौन सा गुरुद्वारा है और यहां कैसे पहुंचते हैं।

कौन सा गुरुद्वारा है येImage Credit : Instagram02 / 05

कौन सा गुरुद्वारा है ये

ये उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा है। जो समुद्र तल से करीब 4632 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। वैली ऑफ फ्लावर्स के करीब बसे इस गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह जी ने तपस्या की थी।

ट्रेक करके पहुंचते हैं श्रद्धालुImage Credit : Instagram03 / 05

ट्रेक करके पहुंचते हैं श्रद्धालु

इस खूबसूरत और सिद्ध गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिएक श्रद्धालुओं को करीब 19 किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है। इस रास्ते में आप बेहद हसीन नजारे तो देखेंगे ही, लेकिन ये बर्फीला ट्रेक काफी मुश्किल भी होता है।

कैसे पहुंचेImage Credit : Instagram04 / 05

कैसे पहुंचे

इस गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए आपको ऋषिकेश से जोशीमठ तक की बस लेनी होगी। वहां से आगे आपको पुलना तक के लिए गोविंद घाट से शेयरिंग टैक्सी मिल जाएगी। वहां से घांघरिया तक 9 किलोमीटर पैदल चलना होगा। वहां रुककर आप अगले दिन हेमकुंड साहिब का 6-7 किलोमीटर वाला ट्रेक पूरा कर सकते हैं।

कब खुलेंगे कपाटImage Credit : Instagram05 / 05

कब खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट 25 मई 2025 को खुलेंगे और संभावित 10 अक्टूबर 2025 को बंद हो जाएंगे। इस यात्रा के लिए आपको करीब करीब 3-4 दिन का समय निकालना होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!