नए साल पर अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं तो राजस्थान की यात्रा का प्लान कर सकेत हैं। आईआरसीटीसी ने रॉयल राजस्थान नाम से 13 दिन और 12 रात का बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर की यात्रा आपको करवाई जाएगी। 3 जनवरी 2026 को हावड़ा से ट्रेन नंबर 12307/जोधपुर एक्सप्रेस द्वारा रात 11:25 बजे प्रस्थान किया जाएगा। 3 जनवरी के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। यात्रा के दौरान आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए आपको टूर गाइड की मदद भी मिलेगी।
अगर आप सिंगल यात्रा कर रहे हैं तो पैकेज के लिए आपको 86490 रुपए देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 46440, 36435 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 16420 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR137 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर- 7003125135, 8100829002, 8595936690 संपर्क कर सकते हैं।
मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन, जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, खुरी रेगिस्तान, माउंट आबू, दिलवाड़ा मंदिर, गुरुशिखर मंदिर, ब्रह्मा कुमारिस, नक्की झील, फतेह सागर झील जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका आपको मिल रहा है।