हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाए हुए है। अल्लू अर्जुन की फिल्म की पटकथा के साथ ही लोग इस फिल्म की लोकेशन के बारे में भी बात कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में स्थित यागंती मंदिर में इस फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट किया गया है। कर्नूल जिले के यागंती गांव में स्थित ये मंदिर दुरगम पर्वत के तल पर स्थित है जिसे यागंती उमा महेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
इस मंदिर से जुड़ी एक बेहद ही प्राचीन मान्यता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति हर 20 साल में 1 इंच बढ़ रही है। मूर्ति के बढ़ने के पीछे के रहस्य को आजतक कोई समझ नहीं पाया है।
रामकृष्ण झील नाम से मंदिर के पास एक पवित्र जलाशय है जहां स्नान करने से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ध्यान, साधना और तपस्या के लिए अक्सर साधू-संतों और भक्तों का आगमन यहां होता है।
मंदिर के आसपास की पहाड़ियां और प्राकृतिक दृश्य आपके मन को शांति प्रदान करने का काम कर सकती हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरी इस जगह की यात्रा आपको आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। है।
कर्नूल से इस मंदिर की दूरी तकरीबन 90 किलोमीटर है वहीं अगर आप हैदराबाद से यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 300 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी।