दिखावे में पड़ने से जाएंगे बच, बस 1 बार समझ लें ये नया ट्रैवल ट्रेंड, सादगी को देता है बढ़ावा

Travel Trends 2025: कुछ वक्त अकेले में खुदके साथ बिताने के लिए सॉफ्ट ट्रैवल का चलन बढ़ा है। क्या है सॉफ्ट ट्रैवल और ज्यादातर यात्री क्यों इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं इसके बारे में डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं। तनावमुक्त और शांतिपूर्ण यात्रा के लिए ये बेहतर विकल्प हो सकता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 6 2025, 11:31 IST
सॉफ्ट ट्रैवलImage Credit : Istock01 / 06

सॉफ्ट ट्रैवल

एक नया ट्रेंड चलन है में है जिसे सॉफ्ट ट्रैवल के नाम से जाना जा रहा है। यहां सॉफ्ट ट्रैवल को स्लो ट्रैवल समझने की गलती बिल्कुल भी मत करें। सॉफ्ट ट्रैवल उन यात्रियों के लिए उपयुक्त है जो तनावमुक्त और शांतिपूर्ण यात्रा अनुभव की तलाश मे हैं।

प्रकृति के साथ बिठाएं सामंजस्यImage Credit : Istock02 / 06

प्रकृति के साथ बिठाएं सामंजस्य

सॉफ्ट ट्रैवल में यात्रा कार्यक्रम के दौरान पर्यटक किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी में नहीं रहते हैं। पहाड़ पर किसी नुक्कड़ पर बिंदास बैठकर चाय की चुस्की लेना या अंडमान के किसी बीच पर बैठकर सूर्यास्त का दीदार करना आपको एक अनोखी शांति से भरे देगा।

तनाव और थकान से बचने का जरियाImage Credit : Istock03 / 06

तनाव और थकान से बचने का जरिया

सॉफ्ट ट्रैवल का चुनाव पर्यटक तनाव और थकान से बचने के लिए कर रहे हैं। आरामदायक परिवहन विकल्प का चुनाव भी इस यात्रा में शामिल होता है। प्रकृति से घिरे पहाड़, सुदर बीच पर्यटकों का ध्यान खींचते हैं।

कम भीड़-भाड़ वाली जगहों का चुनावImage Credit : Istock04 / 06

कम भीड़-भाड़ वाली जगहों का चुनाव

इस ट्रेंड का पालन करते हुए पर्यटक कम भीड़-भाड़ वाली जगह का चुनाव करते हैं। घूमने-फिरने के लिए ऐसी जगहें जहां ज्यादा पर्यटक ना हों और आप शांति से अपने अनुभव का आनंद ले सकें।

सादगी और सहजता को बढ़ावाImage Credit : Istock05 / 06

सादगी और सहजता को बढ़ावा

सॉफ्ट ट्रैवल का झुकाव सादगी और सहजता को बढ़ावा देने पर होता है। गहराई से डूबने के लिए पर्यटक सरलता का पीछा करने पर फोकस करते हैं। बिना किसी हलचल के इसमें आराम और फुरसत का जोड़ होता है।

सॉफ्ट ट्रैवल डेस्टिनेशनImage Credit : Istock06 / 06

सॉफ्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन

भारत में सॉफ्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन की कोई कमी नहीं है। पर्यटक कूर्ग, भीमताल, जैसलमेर या फिर लदाख की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। कम समय में इन जगहों पर पहुंचा जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!