शीशे की तरह चमकता है पानी, रात को आती हैं यहां परियां, एकबार गए तो वापस नहीं करेगा आने का मन

chandratal: भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत झील जहां जाकर आपको जन्नत का एहसास हो जाएगा। इस जगह की खास बात ये है कि इस जादुई झील का पानी इतना ज्यादा साफ है कि आपको शीशे की तरह चमकते पानी में भूतल से खड़े होकर अपना चेहरा साफ दिख जाएगा।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 15 2024, 16:21 IST
मनाली के पास जादुई झीलImage Credit : Istock01 / 06

मनाली के पास जादुई झील

मनाली तो आप शायद कई बार घूमने के लिए गए होंगे लेकिन, बेहद कम लोग इस बात को जानते हैं कि मनाली के बेहद पास एक ऐसी झील मौजूद है जिसको लेकर मान्यता है कि वहां आज भी परियां आती हैं। आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में-

चंद्रताल झीलImage Credit : Istock02 / 06

चंद्रताल झील

हम बात कर रहे हैं चंद्रताल झील की जो हिमालय पर लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये झील जिसे जादुई झील भी कहा जाता है अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है।

प्राचीन मान्यताImage Credit : Istock03 / 06

प्राचीन मान्यता

स्थानीय लोगों का मानना है कि ये एक जादुई झील हैं, जहां रात में परियां आती है। मान्यता है कि चंद्रताल झील को एक समय स्वर्ग की परी का निवास स्थल माना जाता था।

शांतिपूर्ण अनुभवImage Credit : Istock04 / 06

शांतिपूर्ण अनुभव

चंद्रताल झील का पानी बेहद साफ है भूतल पर खड़े होकर आपको अपना चेहरा साफ दिखाई दे जाएगा। रोमांटिक और शांतिपूर्ण अनुभव के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

ट्रैवल प्लानImage Credit : Istock05 / 06

ट्रैवल प्लान

अगर आप चंद्रताल झील जाने का प्लान कर रहे हो तो बता दें कि ये झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। मनाली से यहां पहुंचने के लिए लगभग 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है।

ध्यान देने योग्य बातImage Credit : Istock06 / 06

ध्यान देने योग्य बात

झील के किनारे कैम्पिंग करने की परमिशन नहीं है इसके साथ ही चंद्रताल झील में तैरने की भी परमिशन नहीं है। पर्यटक यहां आकर इसकी खूबसूरती को केवल निहार सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!