​नॉर्थ ईस्ट का सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल कौन सा है, जिंदगी में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा​

अरुणाचल प्रदेश में स्थित ये झरना नॉर्थ ईस्ट के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक अजूबों में गिना जाता है। ऊंचे पहाड़, घने जंगल और दूधिया पानी की धार इसे ऐसा नजारा बनाते हैं जिसे देखकर हर यात्री मंत्रमुग्ध हो जाता है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 23 2026, 06:25 IST
अरुणाचल की छिपी हुई खूबसूरतीImage Credit : Instagram01 / 07

अरुणाचल की छिपी हुई खूबसूरती

नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के अनिनी क्षेत्र के पास स्थित इस झरने का नाम पोमो वॉटरफॉल है। यह जगह अभी भी काफी अंडररेटेड है और कम भीड़ वाली है।

 दूध जैसी सफेद दिखती है पानी की धाराImage Credit : Instagram02 / 07

दूध जैसी सफेद दिखती है पानी की धारा

ऊंची चट्टानों से गिरता पानी दूर से बिल्कुल सफेद चादर जैसा दिखाई देता है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

चारों ओर हरियाली का अद्भुत नजाराImage Credit : Instagram03 / 07

चारों ओर हरियाली का अद्भुत नजारा

वॉटरफॉल के आसपास घने जंगल, पहाड़ और पेड़-पौधे हैं। जो इसे किसी पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरती देते हैं।

 फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट जगहImage Credit : Instagram04 / 07

फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट जगह

अगर आपको नेचर फोटोग्राफी पसंद है तो पोमो वॉटरफॉल शानदार लोकेशन साबित हो सकता है। यहां हर एंगल से तस्वीरें खूबसूरत आती हैं।

एडवेंचर प्रेमियों को भी पसंद आएगी जगहImage Credit : Instagram05 / 07

एडवेंचर प्रेमियों को भी पसंद आएगी जगह

अनिनी तक पहुंचने का सफर पहाड़ी रास्तों और शानदार दृश्यों से भरा होता है, जो ट्रैवल और एडवेंचर के शौकीनों को खास अनुभव देता है।

कब जाएंImage Credit : Instagram06 / 07

कब जाएं

पोमो वॉटरफॉल घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच माना जाता है, जब मौसम साफ रहता है और आसपास के पहाड़ों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

कैसे जाएंImage Credit : Instagram07 / 07

कैसे जाएं

सबसे नजदीकी बड़ा शहर डिब्रूगढ़ (असम) है। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट तक फ्लाइट से पहुंचकर सड़क मार्ग से रोइंग, मियाओ और अनीनी की तरफ यात्रा की जा सकती है। अनीनी से स्थानीय वाहन या गाइड की मदद से पोमो वॉटरफॉल तक पहुंचा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!