बारिश के मौसम में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस वक्त फिसलन भरे रास्ते, भूस्खलन, अचानक मौसम बदलना और ट्रैफिक जैसी समस्याएं आपकी यात्रा को मुश्किल बना सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ट्रिप सुरक्षित रहे तो इन 5 गलतियों को भूलकर भी ना करें।
यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। किसी इलाके में रेड या ऑरेंज अलर्ट है तो वहां भूलकर भी ना जाएं।
यात्रा के दौरान- रेनकोट, छाता, वॉटरप्रूफ बैग कवर, अतिरिक्त कपड़े, पावर बैंक, टॉर्च, फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाइयां जरूर साथ रखें।
फिसलन वाले रास्तों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर फोटो लेने के चक्कर में लोग किनारों पर फिसलन वाली जगहों तक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
वाहन चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाता है ऐसे में आराम से गाड़ी चलाएं।
स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। स्थानीय लोगों की सलाह भी जरूर मानें।