Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाया है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। अरमान अभिरा को पोद्दार फर्म की नई मालकिन बोल चुका है, जिस वजह से सावन मिलनी में काफी ड्रामा होता है। संजय संके सामने अरमान और अभिरा की बेइज्जती करता है और तब कावेरी पोद्दार आगे आती है और अभिरा को अपना सपोर्ट देती है। तब संजय का मुंह बन जाता है और वो अभिरा को चुनौती देता है। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या होने वाला है।
सावन मिलनी में सभी लोग अभिरा को मनाते हैं कि वह पोद्दार फर्म को अपने हाथ में ले ले और फिर अभिरा अपना फैसला सुनाती है। अभिरा फर्म में काम करने के लिए तैयार हो जाती है और तब संजय बंसल कहता है कि वो अभिरा को बोर्ड मीटिंग में नहीं जीतने देगा।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान बोर्ड मीटिंग की तैयारी करते हैं और मायरा मुक्ति अपने फ्यूचर की बात करते हैं। मायरा अरमान जैसा ही पार्टनर का सपना देखती है और बातों ही बातों में मायरा मुक्ति अपने मां पााप की पेंटिंग बना देती है।
इसी मौके पर अरमान अभिरा को बोर्ड मीटिंग से जुड़ी चीजें समझाता है। वह मीटिंग में आने वाले लोगों के बारे में अभिरा को मनाता है और उसे हौंसला देता है, ताकि वह अपनी जंग लड़ सके।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि तान्या कृष को घर बदलने की बात बताती है। तभी कृष की पॉकेट उसकी गर्लफ्रेंड का कड़ा गिर जाता है और काजल के हाथ लग जाता है। इसके बाद काजल अपने बेटे को बुरी तरह मारती है और तान्या के साथ घर छोड़ने का फैसला लेती है।
अगले दिन बोर्ड मीटिंग होगी। यहां पर अरमान अभिरा के साथ आएगी। तब संजय ड्रामा करेगा। संजय अभिरा के गैराज का खुलासा करेगा और बताएगा कि कैसे उसने बीते सालों में एक भी केस नहीं लड़ा है। वह सिर्फ अपनी बेटी के केस के लिए कोर्ट पहुंची थी।
अब अभिरा की बारी आएगी और अभिरा संजय को मुंहतोड़ जवाब देगी। वह सबको बताएगी कि कैसे संजय पुरानी क्लाइंट खो रहे हैं और संजय का एक क्लाइंट अब वो कंपनी में वापिस लेकर आई है।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा संजय को चैलेंज करेगी। वह सबके बीच कहेगी कि अब वह एक केस जीतने के बाद ही इस फर्म को अपने नाम से चलाएगी। वह संजय के हाथ से फर्म लेने का दावा करेगी।