मध्य प्रदेश घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि यहां एक बेहद रोचक जगह है जो इस बार आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगी।
हम बात कर रहे हैं असीरगढ़ किले की जिसका इतिहास और मान्यता बेहद प्राचीन है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित असीरगढ़ किला 14वीं शताब्दी में बनाया गया था।
60 एकड़ में फैले हुए इस किले में 5 तालाब हैं जिसकी यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आसपास का वातावरण और चिड़ियों की चहचहाहट आपको दिल जीत लेंगी।
मान्यता है कि महाभारत के बाद अश्वत्थामा पांच हजार साल तक इसी किले में भटकते रहे थे जो इस किले को पर्यटकों के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय बनाता है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी अमावस्या और पूर्णिमा के दिन किले में स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में अश्वत्थामा भगवान शिव की पूजा करने आते हैं।
असीरगढ़ किला बुरहानपुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर इंदौर इच्छापुर हाइवे पर स्थित है। बुरहानपुर से आप टैक्सी या फिर निजी वाहन की मदद से यहां पहुंच सकते हैं।