नदी, पहाड़, झील-झरने भारत की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। भारत में घूमने के लिए ऐसी तमाम जगहें हैं जहां पर जाकर आपको आनंद के साथ ही अनूठी शांति की भी प्राप्ति होगी। हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बात करेंगे जहां आपको 40 साल की उम्र से पहले कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए।
बर्फीले पहाड़ और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने-जाना वाला लेह-लद्दाख आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए। यहां के पहाड़, नीली झीलें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहां पर बाइकिंग और मोटरसाइकिलिंग के अलावा ट्रेकिंग करना अपने अनुभव को शानदार बना सकता है।
डल झील, गुलमर्ग और पहलगाम ऐसी तमाम जगहें भारत के स्वर्ग कश्मीर में मौजूद हैं। कश्मीर की अनूठी यात्रा आपको मंत्रमुग्ध करने के अलावा मजा भी देगी। यहां पर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
गोवा की नाइटलाइफ और बीच का मजा आपको भारत में ही स्वर्ग के होने का एहसास करा देगा। यहां का जीवंत माहौल आपको तरोताजा करने के साथ ही आनंद से पूरी तरह से भर देगा।
हिमाचल प्रदेश में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। यहां का माहौल आपको तरोताजा कर देगी वहीं यहां की ठंडी जलवायु को आप काफी एन्जॉय करेंगे।
कर्नाटक में स्थित कुर्ग की पहाड़ियां और खूबसूरत झीलें आपको आनंदित करेंगी। यहां के जलप्रपात और ट्रैकिंग पथ आपको शानदार अनुभव देंगे। यहां का माहौल बेहद आकर्षक है।