धार्मिकता में रूची रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही किसी यूनीक जगह की तलाश में रहते हैं। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में जिसका इतिहास बेहद प्राचीन है और जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
शरीर के साथ-साथ मन की शांति के लिए आपको गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। शीतला माता मंदिर लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है।
इस मंदिर का कनेक्शन महाभारत काल से है। स्कन्द पुराण में इसका जिक्र है। मान्यता है कि इस स्थान पर द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को प्रशिक्षित किया था।
विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतला माता देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शीतला माता की पूजा करने से चेचक और चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक होती हैं।
खबरों की मानें तो हर साल 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस पावन जगह दर्शन के लिए आते हैं। बच्चों को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए भी माता-पिता इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
येलो लाइन पर स्थित एम.जी. रोड मेट्रो स्टेशन और इफको चौक मेट्रो स्टेशन इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से शीतला माता मंदिर की दूरी करीबन 6 किलोमीटर है जहां आप ऑटो या ई-रिक्शा से जा सकते हैं।