शिमला-मसूरी और नैनीताल तो आप कई बार घूमने गए होंगे। इस बार गर्मी में आप भारत में रहकर स्विट्जरलैंड वाली वाइब ले सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की भी जरूरत नहीं है।
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस खज्जियार चम्बा में स्थित एक छोटा और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से भरपूर ये जगह स्विट्जरलैंड से मिलती-जुलती है।
चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरी खज्जियार झील यहां का प्रमुख आकर्षण है। खज्जी नाग देवता को समर्पित खज्जी नागा मंदिर, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा की जा सकती है।
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए खज्जियार की यात्रा रोमांच से भरपूर हो सकती है। पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, ट्रैकिंग, जोरबिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां यहां की जा सकती है।
गर्मियों में खज्जियार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। अप्रैल से जून तक यहां का मौसम सुखद रहता है। गर्मियों से बचने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
खज्जियार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट है। डलहौजी से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खज्जियार के लिए बसें आपको रेलवे स्टेशन से आराम से मिल जाएंगी।