कजाकिस्तान भारतीय पर्यटकों को खासा लुभा रहा है। मौजूदा समय में भारत से कजाकिस्तान की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आखिर ऐसा क्या है कि भारतीय जमकर कजाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं इसे समझने की कोशिश करते हैं।
भारत से कजाकिस्तान की यात्रा करने के दौरान आपको वीजा की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय लोगों के लिए ये मुल्क वीजा फ्री है। बिना वीजा के आप यहां 14 दिनों तक बिंदास घूम सकते हो।
भारत से कजाकिस्तान के लिए आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिलती है। भारत से ये देश महज 3 घंटे ही दूर है। अगर ऑप ऑफसीजन टिकट बुक करते हैं तो 7 से 8 हजार में आपको टिकट मिल जाएगा।
भारतीय रुपया कजाकिस्तान में महाराजा है। भारत का एक रुपया इस मुल्क में 5.81 कज़ाखस्तानी तेंगे के बराबर है। यानि भारत 1 हजार रुपए वहां तकरीबन 6 हजार के बराबर हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कम पैसों में कजाकिस्तान जैसी शानदार यात्रा नहीं हो सकती है। यहां अल्माटी और शिमबुलाक जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। झीलों से लेकर रेगिस्तान तक यहां आपको देखने को सबकुछ मिल जाएगा।
अल्माटी और नूर-सुलतान कजाकिस्तान के प्रमुख शहर हैं जहां आपको आधुनिक और लक्जरी नाइटलाइफ मिलेगी। इसके अलावा यहां एक से बढ़कर एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट्स होते हैं।