नवादा जिले में स्थित ककोलत वॉटरफॉल गर्मियों में घूमने के लिए बिहार की सबसे लोकप्रिय जगहों में गिना जाता है।
ऊंची चट्टानों से गिरता पानी, चारों तरफ हरियाली और पहाड़ी वातावरण इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
तेज गर्मी के मौसम में भी यहां का पानी काफी ठंडा महसूस होता है, इसलिए लोग यहां नहाने का मजा लेने पहुंचते हैं।
ककोलत वॉटरफॉल में एंट्री के लिए सोमवार से शुक्रवार प्रति व्यक्ति 100 रुपये शुल्क लिया जाता है। वहीं शनिवार और रविवार को 200 रुपये शुल्क होता है। छुट्टियों के समय यहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।
सुबह से शाम तक यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। मानसून और गर्मियों में यहां का नजारा सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।
यह वॉटरफॉल नवादा शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। गया और पटना से भी लोग यहां ट्रिप प्लान करते हैं।
परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है। यहां का शांत माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देता है। ध्यान रखें कि, मंगलवार को झरने की एंट्री बंद रहती है।