अब टीम इंडिया का अगला मैच कब और किससे होगा

Next Match Of India: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में सीमित ओवर क्रिकेट (टी20 और वनडे) में कई सीरीज खेली हैं। आईपीएल के बाद से टीम इंडिया लगातार विदेशी दौरों पर अपना दम दिखाने में जुटी है, जिसमें एकमात्र बड़ी सफलता उसे हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर हाथ लगी जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में पहली बार भारत ने कोई टी20 सीरीज जीती। अब कुछ दिनों का अंतराल होगा, जिसके बाद फिर टीम इंडिया एक्शन में होगी।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Jul 27 2026, 15:05 IST
भारत का अगला मैचImage Credit : BCCI01 / 07

भारत का अगला मैच

आयरलैंड, इंग्लैंड और फिर जिम्बाब्वे के दौरे पूरे करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम कुछ दिन आराम करेगी और उसके बाद एक बार फिर मैदान पर उतरेगी। यहां हम जानेंगे कि भारतीय टीम का अगला क्रार्यक्रम कैसा है और किस टीम के खिलाफ होगा मैच।

3 सीरीज में हार, एक में जीतImage Credit : BCCI02 / 07

3 सीरीज में हार, एक में जीत

भारतीय टीम के लिए हाल का समय अच्छा नहीं रहा है। उसे पहले आयरलैंड में टी20 सीरीज में हार मिली, फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज में 0-4 से करारी हार मिली। फिर वनडे फॉर्मेट की बारी आई तो वहां भी भारत सीरीज नहीं जीत सकी। तीन सीरीज गंवाने के बाद युवा टी20 टीम जिम्बाब्वे पहुंची और आखिरकार टी20 टीम ने यहां सीरीज अपने नाम करके फैंस को कुछ राहत दी है।

अब टीम इंडिया किससे खेलेगीImage Credit : BCCI03 / 07

अब टीम इंडिया किससे खेलेगी

भारतीय क्रिकेट टीम अब कुछ दिन के रेस्ट के बाद सफेद जर्सी में मैदान पर उतरेगी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत का सामना श्रीलंका की टीम से होगा।

भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैचImage Credit : BCCI04 / 07

भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को शुरू होगा। ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी इसलिए टीम इंडिया इस सीरीज में कोई भी चूक करना नहीं चाहेगी।

कहां होगा पहला टेस्ट मैच और कितने बजेImage Credit : BCCI05 / 07

कहां होगा पहला टेस्ट मैच और कितने बजे

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मेजबान टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026 से गॉल के मैदान पर खेलने उतरेगी। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैचImage Credit : BCCI06 / 07

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से शुरू होगा। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा जहां भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा और साथ ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने मिल सकती है।

कैसा होगा श्रीलंका का मौसमImage Credit : X/SLC07 / 07

कैसा होगा श्रीलंका का मौसम

सबके मन में यही सवाल है कि बारिश के मौसम में श्रीलंका में दौरा कराने का क्या तुक बनता है। इस मौसम में वहां तेज बारिश का माहौल लगातार बना रहता है। ताजा अनुमान के मुताबिक भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दोनों टेस्ट मैचों के वेन्यू पर भारी बारिश के पूरे आसार हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!