आखिर क्यों पैसा बहाकर वियतनाम घूमने जाते हैं भारतीय, वजह जानकर खुद को नहीं पाओगे रोक

Vietnam Trip Cost From India: भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय इस देश की यात्रा करते हैं। आएं समझने की कोशिश करते हैं कि वियतनाम में ऐसा क्या है कि भारतीय पर्यटक इस देश की ओर खिंचे चले जाते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 7 2025, 12:16 IST
​वियतनाम​Image Credit : Istock01 / 06

​वियतनाम​

भारत से तकरीबन 5 हजार किलोमीटर की दूरी पर बसा देश वियतनाम पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। हाल ही में भारत से इस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन कारणों को समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं।

​सस्ती यात्रा​Image Credit : Istock02 / 06

​सस्ती यात्रा​

घूमने खासतौर से विदेश घूमने का प्लान बनाते समय हम सभी जिस मुख्य फैक्टर पर विचार करते हैं, वह है बजट। इंटरनेशनल ट्रैवल करना पूरी तरह से हमारे बैंक खातों पर ही निर्भर करता है। ऐसे में वियतनाम की यात्रा भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद किफायती होती है। फ्लाइट से लेकर आवास, भोजन सब कुछ बजट में अच्छी तरह से फिट बैठता है।

​करेंसी​Image Credit : Istock03 / 06

​करेंसी​

वियतनाम की करेंसी को वियतनामी दोंग VND कहा जाता है। भारत का 1 रुपया 301 वियतनामी दोंग के बराबर होता है। सीधे शब्दों में समझें भारतीय मुद्रा वियतनामी करेंसी से काफी ज्यादा मजबूत है जिससे भारतीय पर्यटकों को काफी फायदा होता है।

​आसान वीजा प्रोसेस​Image Credit : Istock04 / 06

​आसान वीजा प्रोसेस​

भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम का वीजा प्राप्त करना बेहद आसान होता है। वियतनाम के लिए आप बिना किसी झंझट के ऑनलाइन वीजा भी प्राप्त कर सकते हैं।

​शानदार नाइटलाइफ​Image Credit : Istock05 / 06

​शानदार नाइटलाइफ​

वियतनाम के सबसे बड़े शहर हो ची मिन्ह सिटी शानदार नाइटलाइफ के लिए भी पर्यटकों का ध्यान खींचती है। इसके अलावा आकर्षक नाइटलाइफ को एन्जॉय करने के लिए पर्यटक साइगॉन की यात्रा भी करते हैं।

​समृद्ध संस्कृति और इतिहास​Image Credit : Istock06 / 06

​समृद्ध संस्कृति और इतिहास​

वियतनाम अपने समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए भी भारतीय पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। प्राचीन इतिहास में रूची रखने वाले पर्यटक यहां के मंदिर, किले और संग्रहालय में जाना बेहद पसंद करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!