वैष्‍णो देवी यात्रा का धांसू ऑफर, 4 दिन का है टूर पैकेज, कम खर्च में करें सफर

Mata Vaishno Devi Tour Package: होली के पावन अवसर पर आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए नया और आकर्षक टूर पकैज लेकर आया है जिसके तहत आपको बेहद कम दाम में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 7 2025, 11:15 IST
आईआरसीटीसी पैकेजImage Credit : Istock01 / 06

आईआरसीटीसी पैकेज

आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए माता वैष्णो देवी नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद कम दाम में परिवार के साथ माता के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।

नोट कर लें डेटImage Credit : Istock02 / 06

नोट कर लें डेट

12 मार्च 2025 को ट्रेन नंबर12425-राजधानी एक्सप्रेस (3AC) द्वारा 20:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। सुबह 5 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा वहां से गाड़ी के द्वारा कटरा के लिए पिकअप की सुविधा होगी।

इतने दिन का है पैकेजImage Credit : Istock03 / 06

इतने दिन का है पैकेज

ये टूर पैकेज 4 दिन और 3 रातों का है। यात्रा का रूट कुछ इस प्रकार होगा- नई दिल्ली - जम्मू - कटरा - बाणगंगा - कटरा - जम्मू - नई दिल्ली। सभी यात्री श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रहने-खाने की नो टेंशनImage Credit : Istock04 / 06

रहने-खाने की नो टेंशन

ताज विवान्ता या उसी के समान किसी होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। मील प्लान भी पैकेज में ही शामिल है। 2 रातें ट्रेन में और 1 रात कटरा में होटल में आवास है।

कम है सफर का किराया Image Credit : Istock05 / 06

कम है सफर का किराया

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 6990 रुपए है। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 8100 रुपए है वहीं सोलो ट्रिप यानी सिंगल जाने पर आपको 10770 रुपए देने होंगे। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 6320 रुपए है

ऐसे करें पैकेज की बुकिंगImage Credit : Istock06 / 06

ऐसे करें पैकेज की बुकिंग

इस पैकेज का कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 9717641764,9717648888,8287930712 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!