नया साल आने वाले है। इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाने और भीड़भाड़ से बचने के लिए ज्यादातर पर्यटक फ्लाइट से ट्रैवल करने का फैसला करते हैं।
अगर आप भी फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले हैं तो एयरपोर्ट पर जाने से पहले ये नियम हर हाल में आपको जान लेना चाहिए। इस नियम को जानने के बाद आप परेशानी से बच सकते हैं।
BCAS यानी नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया है जिसका असर आपकी यात्रा में पड़ सकता है। नए नियम के तहत अब एयरलाइन कंपनियां अपने यात्रियों पर कठोर हो सकती हैं।
नए नियम के तहत अब यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर यात्री केवल एक ही हैंड बैग ले जा सकेंगे। ये नया नियम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट पर लागू होगा।
नए नियम के अनुसार कैबिन बैग की ऊंचाई 55 सेमी, लंबाई 40 सेमी और चौड़ाई 20 सेमी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए 10 किलोग्राम तक की सीमा होगी जो उनके लिए सहूलियत की बात है।
2 मई 2024 के बाद की तारीख में बुक किए गए किसी भी फ्लाइट टिकट में नई हैंड बैग पॉलिसी के नियम ही लागू होंगे। अगर आप अतिरिक्त वजन के साथ जाते हैं तो आपको उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा।