थार की सुनहरी नगरी से झीलों की रानी तक, इस बार राजस्थान करें एक्सप्लोर

राजस्थान खुशियों और बेमिसाल आकर्षण से भरपूर एक जादुई धरती है जो आपका स्वगात करने के लिए तैयार है। आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। यात्रा के दौरान आपको राजस्थान के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 9 2025, 06:10 IST
​घूम आओ राजस्थान​Image Credit : Canva01 / 06

​घूम आओ राजस्थान​

राजस्थान घूमने का सुनहरा मौका है। रॉयल राजस्थान के नाम से भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। यह पैकेज 8 रात और 9 दिनों का रहने वाला है।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva02 / 06

​नोट कर लें डेट​

15 दिंसबर 2025 को मुंबई से सुबह 8:40 बजे प्रस्थान करना है। सुबह 10:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है।

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​Image Credit : Canva03 / 06

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​

हवा महल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस के स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण पैकेज में शामिल है। आमेर किला, जयगढ़ किला, बिड़ला मंदिर, जलमहल, करणी माता मंदिर, जूनागढ़ किला, जैसलमेर किला, मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन, जगदीश मंदिर, एकलिंगजी और हल्दीघाटी की शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​Image Credit : Canva04 / 06

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

आपकी मदद के लिए टूर गाइड की सेवा आपको दी जाएगी। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है।

​पैकेज की कीमत​Image Credit : Canva05 / 06

​पैकेज की कीमत​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 75300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 57300 और 53100 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 50100 रुपए है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva06 / 06

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMA60 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर-8287931886 Call/SMS या WhatsApp कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!