जब भी कोई व्यक्ति विदेश यात्रा की योजना बनाता है, तो उसे कई बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे कि फ्लाइट की कीमत, आवास, भोजन, और मौसम। ये सभी बातें यात्रा की कुल लागत को प्रभावित करती हैं।
थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक धरोहर भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। थाईलैंड में स्थानीय बाजारों में खरीदारी और सस्ते होटल में ठहरने के तमाम विकल्प हैं।
नेपाल अपनी सुंदरता और पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग के अनुभव के लिए प्रसिद्ध है। यहां की वादियां और मंदिर भारतीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। वीजा-मुक्त यात्रा और सस्ते रहने के ऑपशन इसे एक बेहतरीन गंतव्य बनाते हैं।
श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों शॉर्ट-टर्म टूरिस्ट वीजा आसानी से मिल जाता है। यहां के अद्भुत समुद्र तट, ऐतिहासिक स्थल और वन्यजीव इसे एक आदर्श स्थान बनाते है। श्रीलंका में भोजन और रहने की लागत अपेक्षाकृत कम होती है।
भूटान अद्वितीय संस्कृति और सुंदरता से भरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति भारतीयों को यहां आने के लिए प्रेरित करती है। वीजा की आवश्यकता ना होने के कारण, यह यात्रा के लिए एक आसान विकल्प है।
इंडोनेशिया खासतौर से बाली में कई रिसॉर्ट्स और स्थानीय होटल सस्ते विकल्प प्रदान करते हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। यहां की सफेद रेत और नीला समुद्र इसे एक स्वर्ग के समान बनाते हैं।