अक्टूबर का महीना आ गया है ऐसे में काम से थोड़े दिनों की छुट्टी लेकर आप पत्नी के साथ थोड़ा एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों के लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना होगा ये सब जगहें भारत में ही हैं।
रॉयल डिनर के साथ ही महलों की सैर करनी हो तो आप पत्नी के साथ राजस्थान के शहर उदयपुर पहुंच जाएं। यहां पर आप अपनी जीवनसाथी को रानी वाली फीलिंग करवा पाएंगे। सिटी पैलेस, पिछोला झील जाना ना भूलें।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में हरी-भरी घाटियां और बर्फ से ढके पहाड़ का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा आप पत्नी के साथ लक्जरी रिसॉर्ट्स में रुक सकते हैं और शानदार नाइट व्यू का लुत्फ उठा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का टिकट आपको जरूर से जरूर कटवाना चाहिए। यहां पत्नी के साथ चिल मोड में चाय बागानों की सैर करें और खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा देखें जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
पत्नी को हटकर एहसास करवाने के लिए उसे केरल में मुनार और अल्लेप्पी ले जाना ना भूलें। यहां पहुंचकर आप हाउसबोट में रात बिता सकते हैं साथ ही बैकवॉटर की सुंदरता आपकी यात्रा में चार-चांद लगा देगी।
साफ समुद्र तट और नीले पानी वाला अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह आपको खुश कर देगा। पत्नी के साथ यहां आप रोमांटिक वॉक और स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं।