वायरल न्यूज़

Video: आग की लपटों के बीच दौड़ता रहा ट्रक, जान हथेली पर रखकर ड्राइवर ने रोक ली बड़ी तबाही

सहारनपुर में आग की लपटों से घिरे एक ट्रक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें जलते ट्रक को ड्राइवर आबादी वाले इलाके से दूर ले जाता दिख रहा है।

Image

आग की लपटों के बीच दौड़ता ट्रक (X/@WokePandemic)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सूखी घास या चारे से भरे एक ट्रक में भीषण आग लगी दिखाई दे रही है। ट्रक से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ड्राइवर उसे रोकने के बजाय आगे ले जाता नजर आ रहा है।

यहां की बताई जा रही है यह घटना

वायरल वीडियो (Viral Video) में बताया जा रहा है कि घटना महेश्वरी सहारनपुर रोड की है। सड़क के आसपास घर, दुकानें और लोगों की आवाजाही दिखाई देती है। ऐसे में जलते हुए ट्रक को आबादी वाले इलाके में रोकना बड़ा खतरा बन सकता था। वीडियो में ट्रक के ऊपर लदी सूखी घास आग की लपटों से घिरी नजर आती है। आग इतनी तेज दिखाई दे रही है कि जलती हुई घास के छोटे-छोटे टुकड़े सड़क पर गिरते नजर आते हैं। इसके बावजूद ट्रक लगातार आगे बढ़ता दिखाई देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रक को आबादी से दूर ले जाते दिखा ड्राइवर

सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, ड्राइवर ने ट्रक को घनी आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की। कुछ लोगों का दावा है कि वह ट्रक को फायर स्टेशन की ओर ले जा रहा था। हालांकि, इस दावे की पूरी तरह स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सटीक तारीख और आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है।

वीडियो देख लोग ड्राइवर की हिम्मत की कर रहे तारीफ

फिलहाल यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर करने वाले @WokePandemic नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) सामने आने के बाद कई लोग ड्राइवर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जलता हुआ ट्रक भीड़भाड़ वाले इलाके में रुक जाता, तो आग आसपास की दुकानों, घरों या दूसरे वाहनों तक पहुंच सकती थी। ऐसे में ड्राइवर का ट्रक को वहां से दूर ले जाना नुकसान को कम करने की कोशिश हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article