पहाड़ों पर घूमने का शौक आपको देश दुनिया की अलग अलग जगहों पर खींच कर ले जाता है। यदि आप पहाड़ों पर घूमने का जल्दी ही कोई प्लान बना रहे हैं, तो आपको हमारी बताई इस जगह पर एक बार जरूर घूम कर आना चाहिए। यह आपके ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिस शहर को मशरूम सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है उसका नाम सोलन है।
आपको बता दें कि सोलन की दूरी चंडीगढ़ शहर से मात्र 1 घंटा है। जहां आप आसानी से रोड के रास्ते से पहुंच सकते हैं।
सोलन शहर में मशरूम का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है। यही कारण है कि इसे 'मशरूम सिटी ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है।
सोलन के बेहद खूबसूरत पहाड़ों पर बना एक शानदार किला लगभग 300 साल से भी ज्यादा पुराना है। आप इसे यहां पहुंच कर देखने का प्लान बना सकते हैं।
सोलन शहर में शूलिनी माता का मंदिर का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भक्तों की इच्छा पूरी करने वाली माता के दर्शन करने हजारों लोग जाते हैं।
सोलन में आपको एडवेंचर के लिए एक शानदार ट्रैक भी मिल जाएगा। करोल टिब्बा ट्रैक ट्रैकिंग लवर्स के लिए परफेक्ट प्लेस साबित होता है।