नया साल आते ही हर किसी के मन में एक ही ख्याल आता है कि इस बार जश्न कहां मनाया जाए। यदि आप इस सवाल का जवाब चाहते हैं, तो आपको हम कुछ शानदार बीच डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।
अगर आप नए साल की पार्टी को भीड़भाड़ वाले क्लबों और इनडोर पार्टियों से अलग कुछ यादगार बनाना चाहते हैं, तो आपको इन बीचों पर जाने का प्लान करना चाहिए।
न्यू ईयर पार्टी की बात जब आती है, तो सबसे पहले नाम आता है गोवा का आता है। वहीं गोवा का बागा बीच इसमें सबसे आगे है।
केरल का वर्कला बीच अपने क्लिफ व्यू, कैफे कल्चर और शांत और खूबसूरत नजारों वाला है। यहां नए साल का जश्न देखने लायक होता है।
एशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शामिल राधानगर बीच (Havelock Island) एक खूबसूरत बीच है। यहां आप नए साल का जश्न मनाने जा सकते हैं।
चेन्नई का मरीना बीच दुनिया के सबसे लंबे बीचों में से एक है। यहां नए साल का जश्न मनाने लोग दूर-दूर से आते हैं।