आप भी जा सकते हैं अजरबैजान, होटल से लेकर फ्लाइट टिकट तक, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Azerbaijan Trip Cost From India: भारत से तमाम पर्यटक अजरबैजान घूमने जा रहे हैं। हालिया दिनों में ये मुल्क भारतीय टूरिस्ट की पहली पसंद के रूप में सामने आया है। अजरबैजान की यात्रा में कितना खर्चा होगा वहीं आप कहां रह सकते हैं हमने सब डिटेल में कवर किया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 15 2024, 13:48 IST
दिल्ली से बाकूImage Credit : Istock01 / 06

दिल्ली से बाकू

अजरबैजान की यात्रा करने के लिए दिल्ली से बाकू के लिए बेहद आराम से आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। इस यात्रा में 5 घंटे का समय लगता है। AZAL एयरलाइंस से आप ट्रैवल कर सकते हैं।

निजामी स्ट्रीट के पास लेना होटलImage Credit : Istock02 / 06

निजामी स्ट्रीट के पास लेना होटल

बाकू में निजामी स्ट्रटी के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में होटल लेना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस जैसे नाइटलाइफ, शॉपिंग सबकुछ इस स्ट्रीट से बेहद करीब है।

रहने से रिलेटेड जानकारीImage Credit : Istock03 / 06

रहने से रिलेटेड जानकारी

यहां 500 रुपए से होस्टल की कीमत शुरू हो जाती है जहां पर आप ठहर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप होटल में रहना चाहते हैं तो वो भी बड़े आराम से 1400-1500 तक मिल जाएगा।

अमेरिकी डॉलर आएगा कामImage Credit : Istock04 / 06

अमेरिकी डॉलर आएगा काम

भारत से आप अमेरिकी डॉलर लेकर अजरबैजान की यात्रा करें और वहां जाकर एयरपोर्ट पर अजरबैजान की मुद्रा मनात में कनवर्ट करवा लें। 1 मनात की कीमत 49 भारतीय रुपए के बराबर होती है।

वीजा कैसे मिलेगाImage Credit : Istock05 / 06

वीजा कैसे मिलेगा

गूगल पर https://evisa.gov.az/en/ लिंक पर जाकर आप ई वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिंगल एंट्री वीजा अप्लाई करने के 3 से 4 दिन में आपको मिल जाएगा वहीं तत्काल वीजा आपको 3 से 4 घंटों में मिल जाएगा।

कुल इतना होगा खर्चाImage Credit : Istock06 / 06

कुल इतना होगा खर्चा

अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए रिटर्न टिकट सहित आपको 25 हजार के आसपास फ्लाइट का टिकट मिल जाएगा। 500 रुपए तक आपको हॉस्टल मिल जाएगा। वीजा के लिए तकरीबन 2 हजार का खर्चा होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!