अजरबैजान में 4 रात करो मजे ही मजे, रहना-खाना फ्री, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Azerbaijan Tour Package: भारतीय टूरिस्टों की पहली पसंद अजरबैजान घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए इस पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम सबकुछ शामिल है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में यहां जानें।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 5 2025, 13:39 IST
आईआरसीटीसी टूर पैकेजImage Credit : Istock01 / 06

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद कम दाम में इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अजरबैजान के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।

इतने दिन का है टूर पैकेजImage Credit : Istock02 / 06

इतने दिन का है टूर पैकेज

4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 अप्रैल 2025 को इंडिगो एयरलाइन द्वारा गुवाहटी से बाकू के लिए काफिला रवाना होगा।

रहने-खाने की व्यवस्थाImage Credit : Istock03 / 06

रहने-खाने की व्यवस्था

बाकू में 3 रातें और गबाला में 1 रात के लिए शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। लंच से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

मिलने वाली सुविधाएंImage Credit : Istock04 / 06

मिलने वाली सुविधाएं

इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा। प्रति व्यक्ति प्रति दिन 2 बोतल पानी के साथ ही यात्रा बीमा भी इसी पैकेज में शामिल होगा।

इतना होगा खर्चाImage Credit : Istock05 / 06

इतना होगा खर्चा

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको ₹ 1,11,010 का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा ₹ 98,650 इतना होगा।

कैसे करें बुकिंगImage Credit : Istock06 / 06

कैसे करें बुकिंग

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EGO014 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595936696 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!