Maha shivratri: भारत के बाहर भी मौजूद हैं प्राचीन शिव मंदिर, सरहद पार गूंजते हैं हर-हर महादेव के जयकारे

Maha shivratri: भगवान शिव की आराधना केवल भारत तक सीमित नहीं है। बल्कि यह देश की सीमाओं से परे हैं। आज हम आपको भगवान शिव के 5 ऐसे मंदिर बताएंगे जो विदेशों में सनातन धर्म की ध्वजा को ऊंचा करते हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Feb 12 2026, 09:07 IST
​विदेश में मौजूद शिव मंदिर​Image Credit : Canva01 / 07

​विदेश में मौजूद शिव मंदिर​

भगवान शिव की आराधना केवल भारत देश में सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर मौजूद हैं। जहां रोजाना भक्त हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

​पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल​Image Credit : Canva02 / 07

​पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल​

नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौजूद पशुपतिनाथ मंदिर विश्व के सबसे फेमस शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल ये मंदिर बागमती नदी के किनारे बना है।

​कटासराज मंदिर, पाकिस्तान​Image Credit : Canva03 / 07

​कटासराज मंदिर, पाकिस्तान​

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित कटासराज मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।

​मुन्नेश्वरम शिव मंदिर, श्रीलंका​Image Credit : Canva04 / 07

​मुन्नेश्वरम शिव मंदिर, श्रीलंका​

श्रीलंका के चिलाव में स्थित मुन्नेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख मंदिर है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने लंका विजय के उपरांत यहां भगवान शिव की पूजा की थी।

​प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया​Image Credit : Canva05 / 07

​प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया​

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर मौजूद प्रम्बानन मंदिर परिसर एशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर में से एक है। यहां भगवान शिव का विशाल मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

​श्री राजराजेश्वर मंदिर, मलेशिया​Image Credit : Canva06 / 07

​श्री राजराजेश्वर मंदिर, मलेशिया​

मलेशिया के सेलांगोर स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर एक प्रमुख शिव मंदिर है। मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय ने इस भव्य मंदिर का निर्माण किया है।

​आस्था की सीमाएं​Image Credit : Canva07 / 07

​आस्था की सीमाएं​

दुनिया भर में मौजूद ये मंदिर बताते हैं कि भगवान शिव की भक्ति किसी एक देश या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसे सनातन धर्मावलंबी रोज इन मंदिरों में पूजन करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!