इस साल कई ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में हैं, जो तेज परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, ब्राइट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के मामले में Pixel 10 से आगे निकलते हैं। iPhone 17 से लेकर Samsung Galaxy S25, Vivo X300, iQOO 15 और OnePlus 15 तक ये सभी फोन अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आइए उन पांच फोन के बारे में जानते हैं जो हर मामले में Google Pixel 10 से बेहतर हैं और पिक्सल 10 के सबसे बड़े विकल्प हैं।
iPhone 17 प्रीमियम सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनकर उभरता है। इसमें 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में नया A19 चिपसेट मिलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी देता है। कैमरा सेटअप में डुअल 48MP कैमरे दिए गए हैं, जो Dolby Vision HDR सपोर्ट के साथ शानदार वीडियो और फोटो कैप्चर करते हैं। कुल मिलाकर, यह Pixel 10 के मुकाबले ज्यादा रिफाइंड फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है।
Samsung Galaxy S25 एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी इसे Pixel 10 से कहीं ज्यादा मजबूत विकल्प बनाते हैं।
OnePlus 15 उन यूजर्स के लिए है जो स्पीड और स्मूदनेस को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। इसमें 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और तेज UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन का ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। तेज परफॉर्मेंस, स्मूद डिस्प्ले और ओवरऑल रिस्पॉन्सिवनेस के मामले में OnePlus 15, Pixel 10 से बेहतर साबित होता है।
Vivo X300 एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ जबरदस्त हार्डवेयर पेश करता है। इसमें 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 200MP का पावरफुल मेन कैमरा दिया गया है, जिसे पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड लेंस का सपोर्ट मिलता है। फोन में Dimensity 9500 प्रोसेसर, ज्यादा RAM ऑप्शन और बड़ी बैटरी दी गई है। कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप के मामले में यह Pixel 10 को साफ तौर पर पीछे छोड़ देता है।
iQOO 15 खास तौर पर पावर यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन का ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे गेमिंग और स्ट्रीमिंग सेशन के लिए बेहतरीन है। रॉ परफॉर्मेंस के मामले में यह Pixel 10 से कहीं ज्यादा दमदार साबित होता है।