1.5 टन का ये Split AC सबसे कम बिजली खाता है, दिनभर चलाने पर भी बिल की नहीं होगी टेंशन

Air Conditioner With Lowest Power Consumption: AC चलाने से बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है। अगर आप घर के लिए नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बता दें कि कौन सा एसी सबसे कम बिजली बिल की खपत करता है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 19 2026, 18:15 IST
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। घर हो या फिर ऑफिस अगर गर्मी में एसी न चले तो रहना मुश्किल हो जाता है। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और जल्दी ही घरों में महीनों से बंद एसी एक बार फिर से ऑन हो जाएंगे।Image Credit : IStock01 / 09

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। घर हो या फिर ऑफिस अगर गर्मी में एसी न चले तो रहना मुश्किल हो जाता है। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और जल्दी ही घरों में महीनों से बंद एसी एक बार फिर से ऑन हो जाएंगे।

एयर कंडीशनर की ठंडी हवा हमें भीषण और चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अगर इसे घर में ज्यादा देर तक इस्तेमाल किया जाए तो इससे बिजली का बिल भी काफी तेजी से बढ़ता है। कई बार इसी वजह से लोग कुछ ही घंटे एसी चलाते हैं।Image Credit : IStock02 / 09

एयर कंडीशनर की ठंडी हवा हमें भीषण और चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अगर इसे घर में ज्यादा देर तक इस्तेमाल किया जाए तो इससे बिजली का बिल भी काफी तेजी से बढ़ता है। कई बार इसी वजह से लोग कुछ ही घंटे एसी चलाते हैं।

हालांकि अगर आप एसी की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें तो बिजली बिल को बढ़ने से रोक सकते हैं। अगर आप एक नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सा एसी सबसे कम बिजली बिल की खपत करता है।Image Credit : IStock03 / 09

हालांकि अगर आप एसी की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें तो बिजली बिल को बढ़ने से रोक सकते हैं। अगर आप एक नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सा एसी सबसे कम बिजली बिल की खपत करता है।

भारतीय बाजार में डेढ़ टन वाले स्प्लिट एसी की डिमांड गर्मी के दिनों में काफी ज्यादा रहती है। कम बिजली की खपत के लिए और अच्छी कूलिंग के लिए आप डेढ़ टन वाले स्प्लिट एसी की तरफ जा सकते हैं।Image Credit : IStock04 / 09

भारतीय बाजार में डेढ़ टन वाले स्प्लिट एसी की डिमांड गर्मी के दिनों में काफी ज्यादा रहती है। कम बिजली की खपत के लिए और अच्छी कूलिंग के लिए आप डेढ़ टन वाले स्प्लिट एसी की तरफ जा सकते हैं।

अगर आप 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी खरीदते हैं तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ कूलिंग कैपेसिटी से ही बिजली का बिल कम हो जाएगा।Image Credit : IStock05 / 09

अगर आप 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी खरीदते हैं तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ कूलिंग कैपेसिटी से ही बिजली का बिल कम हो जाएगा।

गर्मी में स्प्लिट एसी की खरीदारी करते समय आपको स्टार रेटिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। अगर आप इस मामले में गलती करते हैं तो आपको पूरे सीजन ढेर सारा बिजली का बिल देना पड़ सकता है जिससे आपकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ भी बढ़ेगा। Image Credit : IStock06 / 09

गर्मी में स्प्लिट एसी की खरीदारी करते समय आपको स्टार रेटिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। अगर आप इस मामले में गलती करते हैं तो आपको पूरे सीजन ढेर सारा बिजली का बिल देना पड़ सकता है जिससे आपकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ भी बढ़ेगा।

आपको बता दें कि स्टार रेटिंग किसी भी चीज में इस बात को दर्शाता है कि वह कितनी बिजली की खपत करेगा। जितनी कम स्टार रेटिंग होगी वह प्रोडक्ट बिजली खपत अधिक करेगा। इसी तरह से जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग उतनी कम बिजली खपत और कम बिजली बिल।Image Credit : IStock07 / 09

आपको बता दें कि स्टार रेटिंग किसी भी चीज में इस बात को दर्शाता है कि वह कितनी बिजली की खपत करेगा। जितनी कम स्टार रेटिंग होगी वह प्रोडक्ट बिजली खपत अधिक करेगा। इसी तरह से जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग उतनी कम बिजली खपत और कम बिजली बिल।

आसान शब्दों में समझाए तो अगर आप 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कंफ्यूज है तो बता दें कि 5 स्टार रेटिंग वाला एसी 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में कम बिजली की खपत करेगा। मतलब 3 स्टार रेटिंग वाले एसी में बिजली बिल ज्यादा आएगा। अगर आप 3 स्टार रेटिंग से अधिक रेटिंग वाला एसी खरीदते हैं तो आपको अधिक बिजली बिल से राहत बड़ी राहत मिलेगी।Image Credit : IStock08 / 09

आसान शब्दों में समझाए तो अगर आप 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कंफ्यूज है तो बता दें कि 5 स्टार रेटिंग वाला एसी 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में कम बिजली की खपत करेगा। मतलब 3 स्टार रेटिंग वाले एसी में बिजली बिल ज्यादा आएगा। अगर आप 3 स्टार रेटिंग से अधिक रेटिंग वाला एसी खरीदते हैं तो आपको अधिक बिजली बिल से राहत बड़ी राहत मिलेगी।

एसी चलने से बिजली बिल कम आए इसके लिए स्टार रेटिंग के साथ ही आपको एक और बात पर ध्यान देना होगा। एसी के टेम्प्रेचर के जरिए भी आप बिजली बिल को कम रख सकते हैं। आप अगर एसी को 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रखते हैं तो बिल कम आएगा।Image Credit : IStock09 / 09

एसी चलने से बिजली बिल कम आए इसके लिए स्टार रेटिंग के साथ ही आपको एक और बात पर ध्यान देना होगा। एसी के टेम्प्रेचर के जरिए भी आप बिजली बिल को कम रख सकते हैं। आप अगर एसी को 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रखते हैं तो बिल कम आएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!