फ्रिज को सर्दी के सीजन में कितने नंबर पर चलाना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते ये सेटिंग
सर्दी के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल बेहद कम हो जाता है। अधिकांश लोग सर्दियों के सीजन में फ्रिज की सेटिंग को लेकर काफी बड़ी गलती है। क्या आपको मालूम है कि विंटर सीजन में फ्रिज का तापमान कितना रखना चाहिए?
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 15 2025, 18:39 IST
Image Credit : IStock01 / 07
सर्दियों ने दस्तक दे दी है और एसी-पंखे का इस्तेमाल भी अब लगभग-लगभग बंद हो चुका है। सर्दियों का सीजन आते ही हमारे डेली रूटीन वर्क में बहुत अधिक बदलाव आ जाता है। ऐसा ही एक बदलाव है सर्दियों में फ्रिज इस्तेमाल करने का तरीका।
Image Credit : IStock02 / 07
गर्मी के सीजन में जहां हमें रेफ्रिजरेटर की जमकर जरूरत पड़ती है वहीं विंटर सीजन में रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल बेहद कम हो जाता है। गर्मी के सीजन के दौरान इसे मिनिमम टेंप्रेचर में रखते हैं ताकी पानी और दूसरे खान-पान की चीजों में कूलिंग बनी रहे और वह सेफ रहें।
Image Credit : IStock03 / 07
सर्दियों के दिनों में सिर्फ फ्रिज के अंदर रखे सामान को हटा लेने से काम नहीं चलता। रेफ्रिजरेटर ठीक से काम करता रहे इसलिए हमें विंटर सीजन में इसके टेम्प्रेचर में भी बदलाव करना होता है। अगर हम गर्मी के जैसी सेटिंग पर ही फ्रिज को विंटर सीजन में भी चलाते हैं तो इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
Image Credit : IStock04 / 07
अगर आप गर्मी की तरह ही विंटर सीजन में लो ट्रेम्प्रेचर में फ्रिज को चलाते हैं तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं। लो टेम्प्रेचर चलने से फ्रिज जरूरत से अधिक सामान को ठंडा करेगा और इससे बिजली की खपत भी बढ़ेगी। बिजली की खपत बढ़ने से आपको अधिक बिजली बिल भरना पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि विंटर सीजन में फ्रिज को किस तापमान पर सेट करना चाहिए।
Image Credit : IStock05 / 07
आपको बता दें कि अधिकांश रेफ्रिजरेटर में टेम्प्रेचर सेटिंग के लिए डायल या फिर एक डिजिटल पैनल दिया जाता है। इस डायल में 1 से लेकर 7 तक के नंबर पर फ्रिज को सेट कर सकते हैं। यहां पर 1 नंबर का मतलब है सबसे कम कूलिंग और 7 का मतल है सबसे अधिक कूलिंग। मतलब जितना बड़ा नंबर उतनी अधिक कूलिंग।
Image Credit : IStock06 / 07
गर्मियों की सीजन में आमतौर पर फ्रिज को 5 से लेकर 7 नंबर की सेटिंग पर चलाया जाता है ताकि पानी जल्दी ठंडा हो सके। लेकिन ठंड के सीजन में इस सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में रेफ्रिजरेटर के लिए 2 से 3 नंबर की सेटिंग ही आडियल टेम्प्रेचर सेटिंग है। इस सेटिंग के साथ फ्रिज में सामान्य कूलिंग रहेगी जिससे न तो सामान खराब होगा और न ही बिजली की अधिक खपत होगी।
Image Credit : IStock07 / 07
अगर आपके घर में मौजूद रेफ्रिजरेटर में डिजिटली टेम्प्रेचर सेट होता है तो सर्दियों में आप फ्रिज को 3°C से 4°C के तापमान पर सेट कर सकते हैं। यह सेटिंग एक परफेक्ट सेटिंग है। सर्दियों के मौसम में कमरे का तापमान काफी कम होता है इससे कंप्रेसर को मेहन भी कम पड़ती है और अधिक नंबर पर भी कूलिंग अधिक बनती है।