अगर आप कम कीमत में एसी जैसी ठंडी हवा लेना चाहते हैं तो आप ओरिएंट का 85 लीटर वाला Desert Air Cooler खरीद सकते हैं। इस कूलर की कीमत फ्लिपकार्ट में 17,290 रुपये है। फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में 41% की कटौती कर दी है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 10,236 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको आईस चेंबर का फीचर भी मिलता है।
यह कूलर भी गर्मी में आपको अच्छी ठंडी हवा देने वाला है। क्रॉम्प्टन के इस कूलर में भी आपको 88 लीटर वॉटर कैपेसिटी मिलती है। फ्लिपकार्ट में इसे 19,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन आप इसे अबी 49% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ सिर्फ 10,099 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
एसी बनाने के लिए मशहूर कंपनी वोल्टास के पास भी कूलर के शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। वोल्टास के 90 लीटर वॉटर क्षमता वाले कूलर की कीमत 19,990 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 47% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 10,500 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आपको सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा।
कूलर की दुनिया में Symphony एक पॉपुलर नाम है। अगर आप बजट में एक पावरफुल कूलर खरीदना चाहते हैं तो आप Symphony के 75 लीटर वॉटर क्षमता वाले एयर कूलर की तरफ जा सकते हैं। इसकी कीमत वैसे तो 11,299 रुपये है लेकिन अभी आप इसे 5% की छूट के साथ सिर्फ 10,693 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कूलर को आप इनवर्टर से भी चला पाएंगे।
HAVELLS 75 L Desert Air Cooler को फ्लिपकार्ट में 17,890 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अभी इस पर कंपनी ग्राहकों को 41% की बड़ी छूट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 10,590 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप और भी सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।