Samsung Galaxy Z Fold 6 की असली कीमत 1,64,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को 41,950 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह छूट कीमत में कटौती और बैंक ऑफर्स के कॉम्बिनेशन से मिल रही है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 बिना किसी बैंक ऑफर के Amazon पर 1,24,299 रुपये में उपलब्ध है। अगर आपके पास HDFC बैंक कार्ड है, तो आप 1,250 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, जो कुल 41,900 रुपये से ज्यादा है।
आप Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 3,728 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ग्राहक EMI भी चुन सकते हैं, जो 6,026 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है और इसमें नो-कॉस्ट EMI शामिल है।
ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को 72,300 रुपये तक की कीमत पर एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज की कीमत आपके फोन की कंडीशन, ब्रांड और वैरिएंट पर निर्भर करता है।
सैमसंग का लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 प्रीमियम डिजाइन, एडवांस AI फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। फोन मं 6.3 इंच की बड़ी AMOLED कवर स्क्रीन और 7.6 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, जो स्मूद व्यूइंग और गेमिंग अनुभव देते हैं।
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट) और 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 1TB तक स्टोरेज और 4400mAh डुअल बैटरी मिलती है। डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो शूटर है। आगे की तरफ, डिवाइस में 10MP और 4MP के फ्रंट कैमरे हैं।