देश

'छात्रों की परीक्षा संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता...' बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी

NEET Paper Leak: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को NEET पेपर लीक के आरोपों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया।

Image

BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी (फाइल फोटो)

NEET Paper Leak: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को NEET पेपर लीक के आरोपों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी 'चिंताएं और आशंकाएं' जायज हैं। जोशी ने सोमवार को विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की भी आलोचना की। इसे 'बेरहम' बताते हुए उन्होंने कहा कि बल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय समाज के बड़े हिस्से को 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर कर देगा।

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने मांग की कि छात्रों की चिंताओं को 'सहानुभूति' और 'स्थायी समाधान खोजने की इच्छा' के साथ सुलझाया जाना चाहिए।

जोशी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्रों को कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जमा देखना दुखद है। परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी चिंताएं और परेशानियां जायज हैं और उन्हें सहानुभूति और स्थायी समाधान खोजने की इच्छा के साथ सुलझाया जाना चाहिए।'

'बहुत दुख की बात है कि छोटी लड़कियों के साथ भी बुरी तरह से पेश आया गया'

उन्होंने कहा, 'यह देखना बहुत दुख की बात है कि छोटी लड़कियों के साथ भी बुरी तरह से पेश आया गया।' जोशी ने कहा कि इस तरह के बल प्रयोग से भारतीय समाज का एक बड़ा हिस्सा विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि इसे सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला मानकर बल प्रयोग के जरिए नहीं निपटाया जाएगा।'

'जंतर-मंतर को वॉर जोन बना दिया गया है'

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर को वॉर जोन बना दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि आप धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे पर बात आ जाएगी।

'एक नाकाबिल मिनिस्टर इस देश के छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता'

अभिजीत दीपके ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आप धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो बात आपके इस्तीफे पर भी आ जाएगी। जैसी आपकी हरकतें हैं, वो बात आएगी... छात्रों की बात सुन लीजिए। एक नाकाबिल और फेल मिनिस्टर इस देश के छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता है। अगर एक मिनिस्टर इन करोड़ों छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण है तो याद रखिएगा कि चुनाव में आपको इनमें से कोई भी वोट नहीं देगा।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article