Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन REDMI Note 15 Pro+ 5G को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है।
फोन में 4nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है। यह स्मार्टफोन 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध है और Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो REDMI Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है और इसमें HDR10+ व Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा सेगमेंट में फोन का मुख्य आकर्षण इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग में 4K तक का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6/6E, Bluetooth 5.4, NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है।
रेडमी ने REDMI Note 15 Pro 5G को भी पेश कर दिया है। REDMI Note 15 Pro 5G में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 GPU मिलता है। फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है और यह Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन इसे प्रीमियम फील देती है। TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।
कैमरा सेक्शन में फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6/6E, Bluetooth 5.4, NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है।200 मेगापिक्सल के साथ बाजार में गदर मचाने आ गए रेडमी के दो फोन,
Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है, वहीं Redmi Note 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।