भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के 5 यादगार रिकॉर्ड

Shubman Gill Record: भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल 8 सितंबर यानी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। गिल के सामने आने वाले समय में दो बड़ी चुनौती है। टेस्ट में उन्हें WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में उनकी नजर टीम को चैंपियन बनाने पर होगी, लेकिन अपने छोटे से क्रिकेट करियर में उन्होंने कुथ ऐसे कारनामे किए हैं जो बताता है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। चलिए गिल के 27वें बर्थडे पर उनके 5 बेहतरीन रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

Authored by: Sameer ThakurUpdated Sep 8 2026, 17:42 IST
गिल के 5 यादगार रिकॉर्ड01 / 06

गिल के 5 यादगार रिकॉर्ड

शुभमन गिल 8 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं गिल के छोटे से करियर में उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में जो यह बताता है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला सबसे बड़ा स्टार है।

1.वनडे में सबसे तेज गिल02 / 06

1.वनडे में सबसे तेज गिल

शुभमन गिल भारत के लिए सबसे तेज 1000, 2000 और 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 1000 रन उन्होंने 19 पारी, 2000 रन 38 पारी और 3000 रन 62 पारी में पूरे कर लिए थे।

2.सबसे यंग डबल सेंचुरियन03 / 06

2.सबसे यंग डबल सेंचुरियन

गिल वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल और 132 दिन की उम्र में 149 गेंदों में नाबाद 208* रन बनाए थे।

3. आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन04 / 06

3. आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन

शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में 4,000 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2026 सीजन में 26 साल और 216 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

4.सबसे कम उम्र का खिलाड़ी05 / 06

4.सबसे कम उम्र का खिलाड़ी

शुभमन गिल SENA कंट्री में जीत दर्ज करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 25 वर्ष और 301 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में टेस्ट जीता था।

5. एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन06 / 06

5. एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

गिल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेले गए 3 वनडे मैचों में 180 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!