Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
Realme 16 Pro 5G को Master Gold, Pebble Grey और भारत के लिए एक्सक्लूसिव Orchid Purple रंग में पेश किया गया है। वहीं, Realme 16 Pro+ 5G Master Gold, Master Grey और भारत-विशेष Camellia Pink कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Realme 16 Pro सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलते हैं। Pro+ मॉडल में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है। वहीं, Realme 16 Pro 5G में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और वही रिफ्रेश रेट सपोर्ट मौजूद है।
Realme 16 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और Adreno 722 GPU के साथ आता है। दूसरी ओर, Realme 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं।
Realme 16 Pro सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Realme 16 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि Pro+ मॉडल में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pro+ मॉडल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps तक सपोर्ट करता है।
दोनों स्मार्टफोन में 7,000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Realme 16 Pro+ 5G का Master Gold वेरिएंट 8.49mm मोटा है और इसका वजन करीब 203 ग्राम है। वहीं, Realme 16 Pro 5G की मोटाई 7.8mm और वजन लगभग 192 ग्राम रखा गया है।