Holi पर लॉन्च हुआ Rang Barse रिचार्ज प्लान, 14 दिन की एक्स्ट्रा वैधता, रोज 2GB डेटा

हर साल होली के खास मौके पर तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर पेश करती हैं और इस साल होली स्पेशल रिचार्ज प्लान की शुरुआत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कर दी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक और खास ऑफर पेश किया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 1 2026, 12:14 IST
कितनी है कीमतImage Credit : BSNL01 / 08

कितनी है कीमत

BSNL के इस विशेष होली ऑफर प्लान की कीमत 997 रुपये रखी गई है। कंपनी इस रिचार्ज प्लान पर अतिरिक्त 14 दिनों की वैधता दे रही है। इस ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को त्योहार के दौरान बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी का लाभ देना है।

प्लान में मिलेगा कुल 164 दिनों की वैधता का फायदाImage Credit : BSNL02 / 08

प्लान में मिलेगा कुल 164 दिनों की वैधता का फायदा

BSNL के इस खास प्लान में सामान्य रूप से 150 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन होली ऑफर के तहत इसमें 14 दिन अतिरिक्त जोड़ दिए गए हैं। इस तरह ग्राहकों को कुल 164 दिनों तक इस प्लान का लाभ मिलेगा। यह लंबी वैधता उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं।

रोज मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंगImage Credit : BSNL03 / 08

रोज मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

997 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं, प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है, जिससे यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के संपर्क में बने रह सकते हैं।

काम का प्लानImage Credit : BSNL04 / 08

काम का प्लान

यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो इंटरनेट, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग करते हैं।

सीमित समय के लिए उपलब्ध है यह खास होली ऑफरImage Credit : BSNL05 / 08

सीमित समय के लिए उपलब्ध है यह खास होली ऑफर

BSNL का यह विशेष होली ऑफर 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक वैध रहेगा। यानी ग्राहक इस अवधि के दौरान ₹997 का रिचार्ज कराकर अतिरिक्त 14 दिनों की वैधता का लाभ उठा सकते हैं।

Rang barse… connection na tarseImage Credit : BSNL06 / 08

Rang barse… connection na tarse

​कंपनी ने इस ऑफर को होली के त्योहार से जोड़ते हुए "Rang barse… connection na tarse…" थीम के साथ पेश किया है, ताकि यूजर्स त्योहार के दौरान बिना नेटवर्क या वैधता की चिंता किए अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकें।​

ग्राहकों को मिलेगा लंबी अवधि का कनेक्टिविटी समाधानImage Credit : BSNL07 / 08

ग्राहकों को मिलेगा लंबी अवधि का कनेक्टिविटी समाधान

BSNL का यह प्लान लंबी वैधता, पर्याप्त डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाओं के साथ एक किफायती विकल्प बनकर सामने आया है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह प्लान बेहतर साबित हो सकता है जो एक बार रिचार्ज करके कई महीनों तक बिना किसी रुकावट के सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं।

त्योहार के मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश08 / 08

त्योहार के मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश

होली जैसे बड़े त्योहार पर BSNL का यह ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अतिरिक्त वैधता और बेहतर सुविधाओं के साथ कंपनी अपने यूजर बेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!