Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये 7 चीजें, घर से उठा ले जाएगी पुलिस
Google Par Kya Search Nahi Karna Chahiye: इंटरनेट अब हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब हम लोग हर समय इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। जब भी हमें कोई नई जानकारी लेनी या फिर समझनी होती है तो हम तुरंत गूगल पर जाते हैं और उसे सर्च करके देखने लगते हैं।
क्या आपको मालूम है कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सिर्फ सर्च करने मात्र से आपकी खुशहाल जिंदगी में भारी मुश्किलें आ सकती हैं। इन चीजों को गूगल पर सर्च करने मात्र से आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।
इसलिए अगर आप अपनी डेली रूटीन लाइफ में नई-नई चीजों को जानने के लिए गूगल का इस्तेमाल बहुत अधिक करते हैं तो आपको बेहद सावधान और अलर्ट रहना चाहिए। आपकी एक गलती पूरी जिंदगी का पछतावा बन सकती है।
अगर आप गूगल पर कोई भी ऐसी चीज सर्च करते हैं जो गैरकानूनी है तो इसका पता आसानी से आपके IP एड्रेस से पता चल जाएगा और फिर पुलिस आपसे कड़ी पूछताछ कर सकती है। आइए आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें भूलकर भी गूगल पर नहीं सर्च करना चाहिए।
बम बनाने की जानकारी(How to Make a Bomb): अगर आप कभी भी गूगल पर बम बनाने की जानकारी सर्च करते हैं तो आप भारी मुश्किल में पड़ सकते हैं। यह इतनी बड़ी गलती है कि आपसे कड़ी पूछताछ के साथ आपको रिमांड पर भी लिया जा सकता है। इसलिए कभी भी बम या फिर हथियार बनाने के टॉपिक को गूगल पर सर्च न करें।
Child Porn Content: अगर आप गूगल पर चाइल्ड पॉर्न कंटेंट सर्च करते हैं तो आप भारी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपकी इस गलती पर Pocso एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। अगर आप ऐसा कंटेंट देखते हैं या फिर किसी दूसरे के साथ शेयर करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Hacking Tutorials or Hacking Software: अगर आप गूगल पर किसी सॉफ्टवेयर को हैक करने, किसी डिवाइस को हैक करने या फिर किसी कंपनी के इंटर्नल सॉफ्टवेयर को हैक करने के बारे में कंटेंट सर्च करते हैं तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। इस तरह के कंटेंट को सर्च करने पर आपके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
ड्रग्स या अवैध सामाग्री की खरीदारी: अगर आप गूगल पर ड्रग्स या फिर किसी और मादक पदार्थ के खरीदारी संबंधी कंटेंट को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस मामले में आपसे नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है। अगर आप किसी मामले में संलिप्त पाए गए तो आपको लंबी सजा हो सकती है।
Pirated Movies Content: गूगल या किसी भी दूसरे सर्च इंजन पर पाइरेटेड फिल्में खोजना गलत है। ऐसा करने से आप कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं। भारत में पाइरेटेड फिल्मों को लेकर कड़े कानून हैं। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
Checking Gender Before Birth: जन्म से पहले बच्चे का जेंडर पता करना गैर कानूनी है। अगर आप इस संबंध में गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। आपको इन सब टॉपिक्स को कभी भी गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।
15000 से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्ट टीवी, LG, Samsung, Xiaomi, Realme, Redmi की कीमत में बड़ी गिरावट
बचपन में कॉटन कैंडी से भी क्यूट थी राहा की मम्मी, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
खुलने वाला है भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर, एक सांस में पार कर जाएंगे पूरा शहर
Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत, 56 दिन वाले प्लान ने 28 दिन का झंझट किया खत्म
भारत में कहां है गरीबों का ताजमहल, इसकी तस्वीरें देख आपकी आंखों को भी यकीन नहीं होगा
'2013 में WTO में समझौता कर कांग्रेस आई थी, अब नैतिकता की बात न करे'; निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार
दिल थामकर देख लें मोनालिसा की ये 7 तस्वीरें
15000 से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्ट टीवी, LG, Samsung, Xiaomi, Realme, Redmi की कीमत में बड़ी गिरावट
थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी में 3 घायल, बंदूकधारी को गोली मारकर किया गिरफ्तार; बंधक हुए रिहा
SSC MTS Cancelled: रद्द हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा, जानें आयोग ने क्या बताया कारण, क्या होगा छात्रों का
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited