iPhones में ऑफर्स की बारिश, iPhone 14 से लेकर iPhone 16 तक में हुआ बड़ा Price Cut

Top Five Deals on iPhones: आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। न्यू ईयर से पहले iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 में ऑफर्स की बारिश हो चुकी है। इस समय आप इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ आपको बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 19 2025, 17:03 IST
आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबरImage Credit : Digit01 / 07

आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर

iPhones अपने सिक्योरिटी फीचर्स के लिए दुनियाभर में पॉपुलर है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की तुलना में इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। यही वजह है कि आईफोन्स खरीदने के लिए अधिकांश लोग फेस्टिव सीजन सेल या फिर डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

आईफोन्स की कीमत में भारी कटौतीImage Credit : Digit02 / 07

आईफोन्स की कीमत में भारी कटौती

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट और अमेजन अपने ग्राहकों को 2026 आने से पहले iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 पर धमाकेदार ऑफर्स दे रहे हैं। इस समय आप महंगे आईफोन्स को सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आइए आपको इन आईफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं।

iPhone 14 की कीमत हुई धड़ामImage Credit : Digit03 / 07

iPhone 14 की कीमत हुई धड़ाम

iPhone 14 का बेस वेरिएंट फ्लिपकार्ट में 54,900 रुपये की कीमत में लिस्ट है लेकिन अभी आप इसे 12% के डिस्काउंट के साथ 47,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन में iPhone 14 का 256GB वेरिएंट इस समय 19% डिस्काउंट के साथ 64,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है।

iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमतImage Credit : Digit04 / 07

iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत

अगर आप iPhone 15 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसमें भी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स की तरफ से धमाकेदार डील दी जा रही है। फ्लिपकार्ट में iPhone 15 को इस समय 13% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 51,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। अमेजन से आप iPhone 15 को 21% डिस्काउंट के साथ 54,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का मौकाImage Credit : Digit05 / 07

iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप न्यू ईयर में iPhone 16 खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट में iPhone 16 के बेस वेरिएंट को 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, लेकिन अभी आप इसे 9% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 62,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन में इसकी कीमत 79,900 रुपये है लेकिन इसे आप 16% डिस्काउटं के साथ सिर्फ 66,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफरImage Credit : Digit06 / 07

ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही प्लेटफॉर्म में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को तगड़े एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे अमेजन iPhone 16 पर 44,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। फ्लिपकार्ट में आपको इस प्रीमियम फोन पर 50,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की फिजिकल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी।

तीनों ही वेरिएंट में मिलेगा धमाकेदार कैमरा सेटअपImage Credit : Digit07 / 07

तीनों ही वेरिएंट में मिलेगा धमाकेदार कैमरा सेटअप

iPhone 14 में आपको Apple A15 Bionic चिपसेट, iPhone 15 में Apple A16 Bionic प्रोसेसर और iPhone 17 में आपको Apple A18 बायोनिक चिपसेट मिलता है। iPhone 14 में कंपनी ने 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। iPhone 15 में आपको 48+12 मेगापिक्सल का और iPhone 16 में 48 + 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!