शहर

उरी में LoC के पास बड़ा धमाका, माइन विस्फोट से सेना के दो जवान घायल; एयरलिफ्ट कर श्रीनगर शिफ्ट

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास माइन विस्फोट की चपेट में आकर सेना के दो जवान घायल हो गए।

Image

उरी में एलओसी के पास बड़ा धमाका

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में अग्रिम चौकी पर हुए विस्फोट में दोनों जवान घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें हवाई मार्ग से सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक भीषण माइन विस्फोट हो गया। इस हादसे में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह घटना उरी के कमलकोट सब-सेक्टर में स्थित 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुई। यह इलाका 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड की 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) की सुरक्षा निगरानी में आता है। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान जवान जैसे ही फॉरवर्ड पोस्ट के पास पहुंचे, तभी अचानक माइन में धमाका हो गया।

विस्फोट की खबर मिलते ही सेना की ओर से फौरन बचाव अभियान चलाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घायल जवानों की पहचान

सेना ने घायलों की पहचान 8 राष्ट्रीय राइफल्स के दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) के तौर पर की है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article