22 वर्षीय मनु भाकर ने दो पदक अपने नाम किए हैं। पहला उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में जीता है वहीं दूसरा कांस्य सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में आया है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का मान बढ़ाने वाली मनु भाकर के इंस्टाग्राम पर 7.95 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वह सिर्फ 113 लोगों को ही फॉलो करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 382 पोस्ट किए हैं। बता दें कि मेडल जीतने से पहले मनु भाकर के इंस्टाग्राम पर 1.7 लाख के करीब फॉलोअर्स थे।
मनु भाकर अपने इंस्टा अकाउंट पर रील्स भी पोस्ट करती हैं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज हैं। bhakermanu नाम के उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 61 रील्स हैं। जिन पर करोड़ों में व्यूज हैं।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनु भाकर, फेसबुक पर भी हैं। यहां उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर वह मात्र तीन लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गीता फोगाट और लता मंगेशकर के नाम शामिल हैं।
मनु भाकर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर realmanubhaker नाम से हैं। X पर उनके 2.38 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वह 885 लोगों को फॉलो करती हैं।